-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से एक ही जैसे कपड़ों में दिखाई दिए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक नई वीडियो में यह देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का शुक्रवार को दिल्ली स्थित ब्रिटिश आयोग आए हुए थे। और यह वीडियो उसी वक्त बनाई गई है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट फैंस के बीच खूब शेयर की जा रही है। बता दें कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को शादी की। इनका शादी समारोह इटली में आयोजित किया गया था जिसमें उनके घरवाले और कुछ खास मेहमान ही आमंत्रित किए गए थे। मीडिया को भी इनकी शादी की जानकारी शादी संपन्न हो जाने के बाद लगी। दरअसल ये नहीं चाहते थे कि मीडिया को शादी के बारे में पता चले और समारोह में काफी भीड़ भाड़ हो जाए। खैर, शादी के बाद विराट और अनुष्का ने दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर कई आमो-खास लोग शामिल हुए थे। आइए देखते हैं विराट और अनुष्का की नई तस्वीरें। (Photos Source: Instagram)
-
विराट और अनुष्का दोनों ही ह्वाइट टी-शर्ट में नजर आए।
-
विराट और अनुष्का के साथ की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।
-
विराट और अनुष्का दिल्ली स्थित ब्रिटिश आयोग से इसी कार में रवाना हुए।
-
अनुष्का को कुछ समय पहले विराट की पुरानी टी-शर्ट पहने हुए देखा गया था।
-
इन दोनों स्टार्स को कई बार साथ में घूमते हुए कैमरे में कैद किया जा चुका है।
-
विराट और अनुष्का की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
-
विराट और अनुष्का अपना प्यार मीडिया से छिपाते नहीं हैं।
-
शादी के बाद विराट और अनुष्का घूमने गए हुए थे।
-
विराट आए दिन सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
