-
Vinod Khanna UnKnown Facts: विनोद खन्ना को हाल ही में मुंबई के गिरगाम स्थित रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। रिपोर्च अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें उन्हें कथित तौर पर ब्लैडर कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बता रहे हैं जिनसे आप शायद ही वाकिफ हों। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद विनोद खन्ना का परिवार मुंबई आ गया था। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद खन्ना के पिता किशनचंद खन्ना नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएं। आखिर में विनोद खन्ना के रिक्वेस्ट करने के बाद उनके पिता ने उन्हें 2 साल वक्त दिया जिसमें उन्होंने अपनी पहचान बनाई। (Source: Express Archive)
Vinod Khanna UnKnown Facts: विनोद खन्ना की पहली ही फिल्म "मन का मीत" (1969) एक जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी और अपनी डेब्यू फिल्म से ही उन्हें एक अलग पहचान मिली। (Source: Express Archive) -
Vinod Khanna UnKnown Facts: बॉलीवुड में "मिस्टर परफेक्शनिस्ट" का खिताब आमिर खान के नाम है लेकिन उनसे पहले यह खिताब विनोद खन्ना के नाम ही था। फिल्म "मेरा गांव मेरा देस" में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ने साथ में काम किया था। धर्मेंद्र के मुताबिक विनोद खन्ना ने फिल्म के एक सीन में परफेक्शन लाने के लिए अपने खुद को हकीकत में चोट पहुंचाई थी। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन, दोनों ही अपने बॉलीवुड करियर के उफान पर लगभग एक ही समय में थे। विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन के कड़े प्रतिद्वंदी माना जाते थे। दोनों सुपरस्टार्स ने मुकद्दर का सिकंदर, परवरिश, अमर अखबर एंथॉनी, खून पसना, हिरा फेरी जैसी फिल्मों में साथ में काम किया था। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: अपने करियर की पीक पर होने के बावजूद विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया और ओशो के अनुयायी बन गए। वह अक्सर पुणे में ओशो के आश्रम जाते थे और इस हद ओशो से प्रभावित थे कि अपने कई शूटिंग शेड्यूल भी पुणे में ही रखवाए। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद संन्यास लेकर अमेरिका चले गए और ओशो के साथ करीब 5 साल गुजारे। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: ओशो का अनुयायी बनने का असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा। अमेरिका में विनोद खन्ना तकरीबन चार साल रहे और ओशो आश्रम बंद होने के बाद इंडिया लौट आए। इस दौरान उनका उनकी पत्नी गीतांजलि से तलाक भी हो गया। फैमिली बिखरने के बाद 1987 में विनोद खन्ना ने फिल्म 'इंसाफ' से बॉलीवुड कमबैक किया। (Source: Express Archive)
-
फैमिली बिखरने के बाद 1987 में विनोद खन्ना ने फिल्म 'इंसाफ' से बॉलीवुड कमबैक किया। वहीं विनोद खन्ना ने दूसरी शादी 1990 में कविता से कर ली थी। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: 1987 से 1994 में विनोद खन्ना बॉलीवुड के सबसे मंहगे सितारों में से एक थे। उस समय वह दूसरे हाइयेस्ट पेड ऐक्टर थे। (Source: Express Archive)
-
Vinod Khanna UnKnown Facts: अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ विनोद खन्ना। (Source: Express Archive)