-

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और रितिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) जल्द सिनेमाघरों में आ जाएगी। फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है। यह फिल्म साउथ की फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक है। मजेदार बात ये है कि दोनों फिल्मों के नाम के साथ ही दोनों के डायरेक्टर्स भी समान हैं। दोनों के निर्देशक हैं गायत्री और पुष्कर।
-
शाहिद कपूर की जर्सी तेलुगू फिल्म जर्सी की रीमेक थी। दोनों को गौतम नायडू तिन्नुरी ने डायरेक्ट किया था।
-
शाहिद कपूर की कबीर सिंह विजय देवराकोंडा के अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक थी। दोनों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा हैं।
-
अक्षय की लक्ष्मी तमिल मूवी कंचना की रीमेक थी। दोनों को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया था।
-
भागमती की हिंदी रीमेक दुर्गामती को भी जी अशोक ने ही निर्देशित किया था।
-
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड नयनतारा की बॉडीगार्ड की रीमेक थी। दोनों के डायरेक्टर सिद्दीकी इस्माइल थे।
-
तेलुगु फिल्म नुव्वोस्तानांते नेनोददंतना (Nuvvostanante Nenoddantana) की हिंदी रीमेक रमैया वस्तावैया को भी प्रभुदेवा ने ही डायरेक्ट किया था।