-
एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर इन दिनों खूब चर्चे हो रहे हैं। एक तरफ एक्ट्रेस की शादी की खबरें हैं तो दूसरी तरफ सोनम की अप-कमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' आने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। दर्शकों ने फिल्म के इस ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। एक्ट्रेस सोनम के साथ इस फिल्म में स्वरा भास्कर, करीना कपूर और शिखा भी हैं। फिल्म के प्रमोशन को लेकर अब सभी एक्ट्रेस काफी एक्टिव हो गई हैं। इसके चलते सोनम ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में सोनम ने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है। सोनम ने सिरर्फ कानों में बड़े बड़े इयररिंग्स पहने हैं और हल्का मेकअप लिया है। इसके अलावा सोनम ने बालों का सिंपल बन बना रखा है। सोनम की ये तस्वीरें उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। देखें तस्वीरें। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
-
सोनम कपूर ने ये तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम पेज से फैन्, के साथ शेयर की हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
खबर है कि सोनम अपने कथित बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इसके चलते सोनम के घर में भी उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सोनम के घर की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां डेकोरेशन का काम चल रहा है। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इसमें सोनम की मम्मी सुनीता घर डेकोरेशन का सारा चार्च संभाले हुए दिखाई दे रही हैं। (फोटोसोर्स: इंस्टाग्राम)