-
वरुण धवन और उनके फैन्स के लिए एक गुड न्यूज है। वरुण जल्द ही चाचा बनने वाले हैं। खबरें हैं कि वरुण के बड़े भाई रोहित धवन की पत्नी कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण की भाभी जाह्नवी तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं। इसे लेकर पूरा धवन परिवार काफी खुश है। रियल लाइफ में बच्चों से बेहद लगाव रखने वाले वरुण के लिए भी यह बड़ी खुशी की बात है। बता दें कि वरुण ही अब तक धवन परिवार में सबसे छोटे थे। लेकिन उनके चाचा बन जाने के बाद उनकी गिनती बड़ों में होने लगेगी। रोहित और जाह्नवी की शादी साल 2012 में हुई थी। रोहित बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर हैं और लेखन का काम भी करते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं धवन परिवार के बारे में। (All Photos: Instagram)
-
रोहित और जाह्नवी की शादी साल 2012 में गोवा में हुई थी।
-
यह रोहित और जाह्नवी का पहला बच्चा होगा।
-
रोहित ने अपने छोटे भाई वरुण की तरह फिल्मों में हीरो बनने का विचार नहीं किया।
-
रोहित अब तक 'देसी बॉयज' और 'ढिशूम' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।
-
वरुण और रोहित फिल्म के सेट पर काफी मस्ती करते हैं।
-
अपने भैया और भाभी के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन।
-
धवन और वरुण धवन जाने-माने फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं।
-
वरुण जल्द ही फिल्म 'अक्टूबर' में नजर आने वाले हैं।
-
'अक्टूबर' का ट्रेलर लॉन्च किया जा चुका है।
-
शूजित सरकार निर्देशित 'अक्टूबर' 13 अप्रैल को रिलीज होगी।