Valentine's day: फरवरी माह है और इश्क का खुमार है। इन दिनों तमाम लवर्स के दिलों में इश्क की घंटियां बज रही हैं। उन्हें इस वीक के हर उस दिन का इंतजार है जब वो अपने पार्टनर से खुलकर दिल की बात कह देंगे। दुनिया में तमाम ऐसे लोग हैं जो प्यार में होकर भी इसे कबूल नहीं कर पाते या यू कहें कि फीलिंग्स को बयां नहीं करते और इसीलिए ऐसे कपल्स के लिए यह वीक काफी मायने रखता है। क्योंकि वेलेंनटाइन वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जो अपने प्यार का खुलेआम इजहार करते हैं। क्योंकि परवान चढ़ चुका प्यार लाख छुपाने से भी नहीं छुपता। यहां हम आपको बी-टाउन के कुछ ऐसे ही कपल्स की दास्तान-ए-लव के बारे में बता रहे हैं जो अपने अफेयर को लेकर आए दिन खलकर बातें की हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलिब्रिटी जिन्होंने खुलेआम कबूल की अपनी मोहब्बत। -
इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर प्यार में पूरी तरह डूबे हैं। दोनों ही आए दिन एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। कभी इन्हें शादी समारोह में रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें क्लिक कराते देखा जाता है तो कभी यह कपल सात समंदर पार छुट्टियां बिताते हुए नजर आता है। मलाइका और अर्जुन तमाम दफा अपने अफेयर को बयां कर चुके हैं।
-
आलिया भट्ट भी लंबे समय से अभिनय से हटकर रनबीर कपूर संग अपने कनेक्शन को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। दोनों पल्बिक प्लेस पर साथ नजर आते हैं और फैमिली के बीच भी दिखाई देते हैं। पिछले दिनों आलिया अपने बॉयफ्रेंड के पिता ऋषि कपूर से मिलने दिल्ली भी आई थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनोविक और हार्दिक पांड्या का रिश्ता भी जहजागिर हो चुका है। पांड्या ने नताशा को प्रपोज करने के लिए वेलेंटाइन वीक का इंतजार नहीं किया उन्होंने नए साल में भी इस रिश्ते को सरेआम कबूल किया। पांड्या ने नताशा को घुटनों के बल प्रपोज कर फैंस के साथ वीडियो भी शेयर किया था। -
वरुण धवन की सिल्वर स्क्रीन पर लव केमिट्री श्रद्धा कपूर और आलिया के साथ दिखती है लेकिन रियल में वह नताशा दलाल के सीरियस हैं। आए दिन ही दोनों एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।
-
शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपने प्यार को दुनिया के सामने जाहिर किया था। रणवीर ने शादी से पहले दीपिका तमाम मौकों पर प्रपोज किया और किस कर अपनी मोहब्बत को जाहिर किया था।