समंदर किनारे शाहरुख ने किया गौरी को प्रपोज

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की प्रेम कहानी दिल्ली की एक पार्टी से शुरू हुई। पहली ही नजर में गौरी ने शाहरुख दिल में जगह बना ली। फिर शुरू हुआ दोस्ती का सिलसिला। मुंबई में समंदर किनारे शाहरुख ने गौरी को प्रपोज किया और गौरी ने भी इसके लिए हामी भर दी। शाहरुख-गौरी की शादी 1991 में हिन्दू रीति-रिवाज से हुई।

रूमानी माहौल और आयुष्मान खुराना-ताहिरा का इश्क

गायक और अभिनेता आयुष्मान खुराना पंजाब यूनिवर्सिटी में मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही ताहिरा पर मर मिटे। हालांकि शर्मीले आयुष्मान ने ताहिरा को प्रपोज करने के लिए संगीत, लाल गुलाब से सजे रूमानी माहौल तैयार किया और पिर कैंडिल लाइट डिनर पर अपने दिल की बात कही।

बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या से कहे तीन शब्द

न्यूयॉर्क में मणि रत्नम की फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया। हुआ यूं कि दोनों ही कलाकार एक ही होटल में ठहरे थे। एक रोज कमरे की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को अपने दिल की बात कही। फिर क्या था ऐश्वर्या ने भी अभिषेक के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

कॉफी मग में रिंग डालकर सुजैन को किया था प्रपोज

2014 में एक-दूसरे से अलग हुए ऋतिक रोशन और सुजैन खान की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प थी। ऋतिक ने सुजैन पहली बार एक ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था और वे पहली नजर में ही अपना दिल सुजैन को दे बैठे थे। ऋतिक ने सुजैन को एक कॉफी मग में रिंग डालकर प्रपोज किया था। सुजैन ने भी ऋतिक के इस रोमांटिक अंदाज से किए गए प्रपोजल स्वीकार कर लिया। ऋतिक और सुजैन साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे और फिर 2014 में वे दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

अनोखा था फरदीन का नताशा को प्रपोज करने का अंदाज

अभिनेता फरदीन खान ने अपनी पत्नी को फ्लाइट में प्रपोज किया था। फरदीन और नताशा ट्रांस लंदन से अमेरिका जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में फरदीन ने नताशा को 'आई लव यू' कहा था।