• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. vaijanti mala happy birthday today

Birthday Special: देवदास की ‘चंद्रमुखी’ वैजयंती माला की यह अनसुनी 7 खास बातें

बॉलीवुड में वैजयंती माला का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में विशिष्ट पहचान दिलायी।

By: एजंसीप्रियम सिन्हा
August 13, 2015 13:59 IST
हमें फॉलो करें
  • वैजयंती माला, वैजयंती माला जन्मदिन, बॉलीवुड, बॉलीवुड न्यूज़, मनोरंजन, VAIJANTI MALA, VAIJANTIMALA Happy Birthday, Bollywood, Entertainment News
    1/7

    बॉलीवुड में वैजयंती माला का नाम एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में विशिष्ट पहचान दिलायी।

  • 2/7

    13 अगस्त 1936 को तामिलनाडु में जन्मी वैजयंती माला ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज 13 वर्ष की उम्र में एक तमिल फिल्म से की। वर्ष 1951 में प्रदर्शित फिल्म 'बहार' से वैजयंती माला ने बॉलीवुड में भी अपने करियर की शुरुआत कर दी। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म 'नागिन' वैजयंती माला के सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

  • 3/7

    1955 में प्रदर्शित फिल्म 'देवदास' वैजयंती माला के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। विमल राय के निर्देशन में शरदचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर बनी इस फिल्म में वैजयंती माला ने चंद्रमुखी के किरदार को रूपहले पर्दे पर साकार किया है। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

  • 4/7

    1958 में प्रदर्शित फिल्म ‘साधना’ वैजयंती माला के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार है। बी.आर.चोपड़ा निर्मित-निर्देशित फिल्म 'साधना' में वैजयंती माला अपने करियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही। वर्ष 1958 में ही प्रदर्शित फिल्म 'मधुमती' वैजयंती माला के करियर की एक और उल्लेखनीय फिल्म साबित हुयी। विमल राय निर्मित यह फिल्म 'पुनर्जन्म' पर आधारित थी। इस फिल्म में वैजयंती माला ने तिहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गयी। (फोटो: एक्सप्रेस आर्काइव)

  • 5/7

    वर्ष 1964 में प्रदर्शित फिल्म 'संगम' वैजयंती माला के करियर की सबसे अधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। राजकपूर निर्मित, निर्देशित संगम प्रेम त्रिकोण पर आधारित थी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी राज कपूर और राजेन्द्र कुमार के साथ सराही गयी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वैजयंती माला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी।

  • 6/7

    वैजयंती माला ने अपने करियर के दौरान कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। इनमें दिलीप कुमार, राज कपूर, देवानंद, राजेन्द्र कुमार और सुनील दत्त आदि शामिल हैं। वैजयंती माला की जोड़ी सर्वाधिक राजेन्द्र कुमार के साथ पसंद की गयी। वैजयंती माला ने वर्ष 1968 में शादी कर ली और इसके बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वर्ष 1969 में उनकी अंतिम फिल्म 'प्रिंस' प्रदर्शित हुई।

  • 7/7

    वैजयंती माला ने अपने करियर में हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल और बंगला फिल्मों में भी अभिनय किया। वैजयंती माला को उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पदमश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद वैजयंती माला ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और लोकसभा की सदस्य बनी। वैजयंती माला इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।

अपडेट
MGNREGA से G Ram G तक… मोदी सरकार योजनाओं, कानूनों और मंत्रालयों के नाम में बदलाव क्यों कर रही है?
‘संदेह का लाभ’, कोर्ट ने दिल्ली दंगे के दो आरोपियों को बरी किया
पहलगाम हमले में NIA ने दायर की चार्जशीट, आतंकी संगठन समेत इन आतंकियों के नाम शामिल
IPL 2026 Mock Auction: यह भारतीय गेंदबाज मॉक ऑक्शन में बिका सबसे महंगा, विदेशी खिलाड़ियों में ग्रीन ने मारी बाजी
‘पहाड़ी की चोटी पर बनी संरचना मंदिर का दीपक स्तंभ नहीं है’, तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट से कहा
U19 Asia Cup 2025: पाकिस्तान पर मंडरा रहा टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा, भारत का अगला मैच इस टीम के साथ
7 एपिसोड में खेल पलट देने वाली क्राइम थ्रिलर, IMDb पर 7.8 रेटिंग के साथ बनी दर्शकों की फेवरेट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
अक्षर पटेल आउट, अभिषेक-गिल ओपनर, संजू का इंतजार जारी; चौथे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11
Year Ender 2025: छोटे पर्दे पर इन सितारों ने की धमाकेदार वापसी, एक्टिंग से फिर जीता फैंस का दिल
‘वे भगवान का शोषण करते हैं’, सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर में पैसे वालों के लिए स्पेशल पूजा की आलोचना की
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में शिंदे और अजित पवार के साथ गठबंधन को लेकर सीएम फड़नवीस का बड़ा बयान, इन शहरों में एनसीपी से होगा ‘दोस्ताना मुकाबला’
फोटो गैलरी
10 Photos
शैंपू से बाल हो रहे हैं खराब? घर पर बनाएं आयुर्वेदिक हेयर वॉश पाउडर, बिना केमिकल के होंगे साफ, घने-लंबे और मजबूत
11 hours agoDecember 15, 2025
9 Photos
काफी बड़ा है लियोनेल मेसी का बिजनेस एंपायर, इन 6 जगहों से करते हैं मोटी कमाई
12 hours agoDecember 15, 2025
9 Photos
क्या आप जानते हैं सूर्य नमस्कार की शुरुआत कैसे हुई? जुड़ी है हनुमान जी की कथा
12 hours agoDecember 15, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US