-
वाणी कपूर की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वाणी काफी 'बेफिक्रे' अंदाज में दिखाई दे रही हैं। वाणी कपूर ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से शेयर की हैं जिसमें वाणी स्विमिंग पूल के किनारे बैठ कर सन बाथ ले रही हैं। वाणी कपूर बिकिनी पहन कर कूल अंदाज में अलग अलग तस्वीरों में नजर आ रही हैं। इन दिनों बेशक वाणी किसी प्रोजेक्ट में नजर न आई हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव एक्टिव होने के कारण वाणी के फॉलोअर्स की संख्या काफी है। वाणी की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस उन्हें देख कर आहें भर रहे हैं। ऐसे में फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। वाणी के चाहने वाले कह रहे हैं कि वह बिकिनी अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो किसी ने कहा कि वाणी इतने हॉट समर में काफी कूल जेश्चर में दिख रही हैं। देखें वाणी कपूर की ये तस्वीरें- (सभी तस्वीरें वाणी कपूर के इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
-
वाणी कपूर ने साल 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई थीं।
-
इस फिल्म में उनके अलावा परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत भी थे।
-
थे। ऐसे में उन्हें इस फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड देकर भी सराहा गया था।
-
वाणी को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू 59th Filmfare Awards से सम्मानित किया गया था।
-
साल 2014 में वाणी साउथ इंडस्ट्री की तरफ मुड़ गई थीं। इस दौरान उन्होंने तमिल और तेलुगू में रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में कीं।
-
इसके बाद वाणी ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बेफिक्रे' में भी काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म से गाना 'उड़े दिल बेफिक्रे'भी सुपरहिट हुआ था।