Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौलेता 25 फरवरी को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म उत्तराखंड के कोटद्वार में 25 फरवरी 1994 में हुआ था। उर्वशी के पिता एक बिजनेसमैन और मां ब्यूटी सैलून चलाती हैं। 'सिंह साब' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस का एक छोटा भाई यशराज रौतेला है। दुनिया की टॉप मॉडल्स में उर्वशी का नाम आता है। पहचान उन्हें सनम रे फिल्म से मिली है, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। भले ही उर्वशी ने कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन अपनी खूबसूरती के जरिए वह करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। अगर आपकी भी उर्वशी पसंदीदा स्टार हैं जो आज हम आपको उनके बारे में वो फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। देखिए उर्वशी की खूबसूरत तस्वीरें और जानिए उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ीं खास बातें। (All Photos- Instagram) -
शायद बहुत कम लोगों को जानकारी है कि उर्वशी एक नेशनल लेवल की प्लेयर भी हैं। वह एक बास्केटबॉल प्लेयर रही हैं। यही वजह है कि वह स्पोर्ट्स को रिप्रजेंट करती हैं।
साल 2011 में उर्वशी साउथ कोरिया के एशियन सुपर मॉडल अवॉर्ड्स की विनर भी रह चुकी हैं। उर्वशी ने साल 2011 में चीन में आयोजित किए गए मिस टूरिज्म क्वीन पीजेंट में हिस्सा लिया था। इसी साल वह मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल की विनर भी बनीं। साल 2012 में उर्वशी ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता लेकिन उम्र विवाद की वजह से उन्हें इस अवॉर्ड को वापस लौटाना पड़ा। उस दौरान शिल्पा सिंह ने इस खिताब पर कब्जा किया था। -
स्कूल डेज में उर्वशी इंजीनियरिंग करने का सपना देखती थीं। उन्होंने IIT का टफ एग्जाम भी दिया था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चूंकि वह बेहद खूबसूरत हैं इसलिए उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में आना ठीक समझा।
उर्वशी को पांच से सात डांस फॉर्म्स में महारत हासिल है। वह कथक, भारत नाट्यम, जज, बेली, हिप-होप के अलावा भी तमाम तरह के डांस कर सकती हैं। लिहाजा वह तमाम डांस प्रोग्राम में पार्टिसिपेट करती हैं। -
उर्वशी देश की एकलौती महिला हैं जो एक नहीं बल्कि दो-दो बार मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल कर चुकी हैं।
साल 2012 में उर्वशी ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता लेकिन उम्र विवाद की वजह से उन्हें इस अवॉर्ड को हाथ गंवाना पड़ा था और वापस लौटाना पड़ा। उस दौरान शिप्ला सिंह ने इस खिताब पर कब्जा किया था। -
15 साल की उम्र में उर्वशी ने जब अपनी स्कूल की पढ़ाई के दौरान मिस इंडिया टीन का अवॉर्ड जीता था। तब उनके पेरेंट्स को लगने लगा था कि एक दिन वह दुनिया को अपनी खूबसूरती का दिवाना बनाएगी और हुआ भी ठीक वैसा।
