बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की हाल ही में फिल्म 'हेट स्टोरी 4' आई। इस फिल्म में उर्वशी काफी बोल्ड अवतार में नजर आईं। आए दिन उर्वशी अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं अब उर्वशी अपने ग्लैमरस अंदाज को छोड़ दुल्हन के अवतार में दिखाई दीं। दरअसल, एक रैंप शो के लिए उर्वशी ने दुल्हन का रूप धारण किया। उर्वशी ने दुल्हन बन कर रैंप पर न सिर्फ वॉक किया, बल्कि वहां बैठे लोगों को अपना दीवाना बना दिया। उर्वशी ने हल्के रंग का लहंगा चोली पहना था। वहीं उनकी ज्वैलरी भी काफी अट्रैक्टिव थी। उर्वशी इस गेटअप में काफी हल्का मेकअप कर रखा था। आप भी देखें उर्वशी की ये मनमोहक तस्वीरें (सभी तस्वीरें उर्वशी रौतेला के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं। ):- -
उर्वशी रौतेला Wedding Times Fashion Fiesta में रैंप वॉक के लिए तैयार होते हुए
-
दुल्हन बनीं उर्वशी रौतेला
-
हेट स्टोरी 4 एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला
-
@vikramphadnis के साथ उर्वशी रौतेला
-
उर्वशी ने @vikramphadnis के साथ तस्वीर ली। साथ ही उन्होंने फनी एप में एक वीडियो भी बनाया
-
एक्ट्रेस उर्वशी