-
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिनकी शादी के सालों बीत गए हैं। शादी के इतने सालों बाद भी इन एक्ट्रेसेस ने अभी मां बनना नहीं चुना है। इनके फैंस को इंतजार है कि कब उनकी फेवरेट एक्ट्रेस ‘गुड न्यूज’ सुनाएंगी। आइए जानते हैं किन-किन अभिनेत्रियों की गुड न्यूज का वेट कर रहे हैं फैंस:
-
विद्या बालन बॉलीवुड की चंद बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने साल 2012 में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी रचा ली थी। शादी के 10 साल बीच चुके हैं और आज भी विद्या के फैंस को उनकी गुड न्यूज का इंतजार है।
-
दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में रणवीर सिंह संग शादी रचाई थी। दीपिका के फैंस को उनकी खुशखबरी का इंतजार है। कई बार सोशल मीडिया में अफवाह भी फैली कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।
-
बिपाशा बसु की शादी को छह साल बीत चुके हैं। साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद से ही बिपाशा के फैंस उनकी गुड न्यूज का वेट कर रहे हैं।
-
साल 2017 में जहीर खान संग ब्याह रचाने वालीं एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के फैंस भी उनकी गुड न्यूज के इंतजार में हैं।
-
उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मीर मोहसिन अख्तर संग शादी की थी। दोनों की शादी को छह साल से ज्यादा समय बीत चुका है। उर्मिला के फैंस को इंतजार है कि वह कब अपनी खुशखबरी सुनाती हैं।
-
मसान फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने साल 2018 में चैतन्या शर्मा से शादी की थी। श्वेता भी अभी मां बनने के फैसले से दूर हैं।