-
बॉलीवुड में स्टारकिड्स का एक्टर बनना आम बात है। लेकिन वो स्टारकिड्स अपने सुपरस्टार पेरेंट्स की तरह पॉपुलर और बड़े स्टार बनेंगे ये कहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपने सुपरस्टार पेरेंट्स की तरह नहीं बन पाए।
-
अमजद खान और शदाब खान: शोले के मशहूर डाकू गब्बर सिंह बने अमजद खान को उनके इस रोल से नई पहचान मिली। गब्बर सिंह का किरदार हिंदी सिनेमा में टॉप विलेन की लिस्ट में शुमार है। वहीं अमजद खान के बेटे बॉलीवुड की दुनिया में अपना कुछ कास जौहर न दिखा पाए। शदाब ने अपने फिल्मी करियर की शरुआत फिल्म राजा की आएगी बारात से की थी।
-
अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह भी कहा जाता है। यह नाम उन्हें उनके द्वार हिंदी सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए मिला है। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिसके चलते उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ी और अपनी पहचान बनाई। लेकिन उनके बेटे अभिषेक बच्चन की अगर बात करें तो अभिषेक के सितारे बॉलीवुड में कुछ खास नहीं चमके।
-
मिथुन चक्रवर्ती और बेटे मेमोह चक्रवर्ती: मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर में एक अलग मुकाम हसिल किया। फिल्मी दुनिया में उनका नाम बड़े स्टार्स में से एक गिना जाता है। वहीं उनके बेटे मेमोह चक्रवर्ती का बॉलीवुड में सिक्का नहीं चल सका। उन्होंने फिल्म जिम्मी से अपने करियर की शुरुआत की थी। मेमोह का पूरा नाम महाक्षय चक्रवर्ती है।
-
तनुजा और बेटी तनीषा: अदाकारा तनुजा ने हिंदी सिनेमा भी कई बहतरीन फिल्मों में अभिनय कर के दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं उनकी छोटी बेटी तनीषा बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाईं। तनीषा फिल्म नील एंड निकी में मेन लीड में नजर आई थीं। इसके बाद वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट बन कर उनके घर पर भी रही थीं। इस दौरान उनके करियर में कोई खास परिवर्तन नहीं आया।
-
फिरोज खान और बेटा फरदीन खान: फिरोज खान को उनकी शानदार अदाकारी के लिए बॉलीवुड में याद किया जाता है। वहीं उनके बेटे फरदीन खान एक्टिंग की दुनिया में कोई खास पहचान न बना सके।
-
शत्रुघ्न सिन्हा और बेटा लव सिन्हा: शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया। शत्रुघ्न सिन्हा एक दिग्गज एक्टर हैं। वहीं 2010 में फिल्म सदियां में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा नजर आए थे। लेकिन वह इस दौरान कुछ कास कमाल नहीं कर पाए।
-
शर्मिला टैगोर और बेटी सोहा अली खान: शर्मिला टैगौर अपने जमाने की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मान जाती हैं। उनकी डिंपल वाली स्माइल का आज भी हर कोई कायल है। सोहा अली खान उनकी बेटी हैं। वह भी बेहद खूबसूरत हैं लेकिन अपनी मां की तरह वो बॉलीवुड में कुछ कास कमाल करके नहीं दिखा पाईं।
-
विनोद खन्ना और बेटे अक्षय खन्ना: विनोद खन्ना हिन्दी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर में ढेरों फिल्में कीं। इन फिल्मों में उनके फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया। वहीं उनके बेटे अक्षय खन्ना को बॉलीवड में वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो उनके पिता को मिला।