-
Charu Asopa Rajiv Sen Divorce: हाल ही में टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) ने अपने पति राजीव सेन (Rajeev Sen) से तलाक लेने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया। चारू ने पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन से लव मैरिज की थी। टीवी की दुनिया में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने शोहरत हासिल करने के बाद अरेंज मैरिज की। आइए डालते हैं अरेंज मैरिज कर खुशहाल जिंदगी बिताने वाले ऐसे कुछ कपल्स पर एक नजर:
-
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया संग अरेंज मैरिज की थी। दोनों की मुलाकात उनके दोस्त पंकज भाटिया ने करवाई थी।
-
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने भी अरेंज मैरिज की है। उनकी शादी उत्तराखंड में बीजेपी नेता सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है।
-
जय सोनी ने अपने पेरेंट्स के पसंद की लड़की से शादी की है। जय की पत्नी का नाम पूजा शाह है।
-
एक्टर निकितिन धीर ने अपने पिता की पसंद से शादी की है। निकितिन की शादी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से हुई है जिन्हें पंकज धीर ने पसंद किया था।
-
सीआईडी फेम श्रद्धा मुसाले ने अपनी मां की पसंद के लड़के संग ब्याह रचाया है। श्रद्धा के पति का नाम दीपक तोमर है और वह पेशे से बिजनेसमैन हैं।
-
करण पटेल ने एक्ट्रेस अंकिता भार्गव संग शादी की है। दोनों की मुलाकात एक्टर अली गोनी ने करवाई थी। करण ने परिवार की रजामंदी के साथ अंकिता संग अरेंज मैरिज की थी।