-
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को भारत का टॉमक्रूज भी कहा जाता है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे दिग्गज बिजनेसमैन हैं और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वह दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले फिल्म अभिनेता है। इतने स्पेशल शख्स का घर भी जाहिर है स्पेशल ही होगा। तो आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के किंग खान के घर मन्नत के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
-
क्या आप जानते हैं कि मुंबई के बैंडस्टैंड से समंदर का खूबसूरत नजारा कराता यह घर शाहरुख ने खुद नहीं बनवाया था, बल्कि उन्होंने यह घर अपने एक पड़ौसी से खरीदा था। असल में शाहरुख का इस घर पर दिल आ गया था और बड़ी जद्दोजहत के बाद वह नरिमन दुबेश नाम के इस घर के मालिक को यह बंगला बेचने के लिए मनाने में कामयाब हो गए थे।
-
शाहरुख ने जब यह आलीशान घर नरिमन नाम के गुजराती शख्स से खरीदा, तब इसकी कीमत तकरीबन 13 करोड़ 32 लाख रुपए थी और आज इसकी कीमत 200 करोड़ रुपए है।
-
शाहरुख खान का बंगला जिसे हम आज 'मन्नत' नाम से जानते हैं, इसे जब इसके वास्तविक मालिक ने बनवाया था तो इसका नाम 'विला वियाना' रखा था।
-
शाहरुख खान ने 'मन्नत' को मुंबई में एक घर के तौर पर नहीं बल्कि एक प्रेयर रूम (दुआ करने की जगह) के तौर पर खरीदा था। शाहरुख ने एक बार कहा था कि यदि एक दिन मैं बर्बाद हो गया तो सब कुछ बेच दूंगा लेकिन 'मन्नत' को नहीं।
-
शाहरूख खान का 6 मंजिला घर मन्नत इटैलियन स्ट्रक्चर और इंटीरियर से बना है। इसमें लिविंग रूम, गेस्ट रूम के अलावा ऑफिस, लाइब्रेरी, जिम, एंटरटेनमेंट रूम और कार पार्किंग के लिए अच्छी-खासी जगह है।
-
शाहरुख के ख्वाबों का यह घर दुनिया के 10 सबसे आलीशान घरों में शुमार है। शाहरुख के घर में एक आलीशान लॉज के अलावा एक स्टूडियो भी है जिसका जरूरत पड़ने पर वह इस्तेमाल करते हैं।
-
क्या आपने कभी सोचा है कि शाहरुख ने इस घर का नाम मन्नत क्यों रखा? आपको बता दें कि जब शाहरुख अपना खुद का एक घर खरीदने लायक हो गए तो उन्होंने तय किया कि विला वियाना का नाम बदल कर जन्नत रखेंगे। हालांकि हुआ कुछ ऐसा कि इस घर को घरीदने के बाद उनके किस्मत के दरवाजे खुलते चले गए और वह पहले से कहीं ज्यादा कामयाब होने लगे। तब शाहरुख ने तय किया कि वह अपने घर का नाम जन्नत नहीं बल्कि मन्नत रखेंगे।
-
शाहरुख के घर के साइज को लेकर जिन लोगों को संदेह है उन्हें बता दें कि यह घर अंदर से इतना बड़ा है कि इसमें 225 लोग आराम से रह सकते हैं।