-
आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म मनोरंजन के रूप में लोगों के लिए शानदार विकल्प बन गया है। ज्यादातर लोग घर बैठकर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई तरह के कंटेंट मौजूद हैं जो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इनमें ऐसी कई वेब सीरीज भी शामिल हैं जो कभी ज्यादा चर्चा में नहीं रहीं। मगर OTT पर लोग इसे देखना पसंद कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं वेब सीरीज के बारे में जिसकी कहानी लोगों का दिल जीत रही हैं।
-
Undekhi
‘अनदेखी’ वेब सीरीज की कहानी हिमाचल प्रदेश के मनाली में रहने वाली अटवाल फैमिली के आसपास घूमती है। इस परिवार का मुखिया नशे में धुत होकर अपने बेटे की शादी में एक नाचने वाली लड़की को गोली मार देता है। अटवाल फैमिली इस मर्डर को दबाने का पूरा इंतजाम करती नजर आती है। -
Tabbar
‘टब्बर’ एक क्राइम ड्रामा है। इस सीरीज में पंजाब में रहने वाले एक मिडिल क्लास फैमिली की जद्दोजहद दिखाई गई है। अपनी खुशियों के लिए परिवार का हर सदस्य कड़ी मेहनत करता है। लेकिन एक दिन उनकी सामान्य जिंदगी में तूफान आ जाता है। -
Taj Mahal 1989
इस सीरीज में 1990 के दशकी की भारत की तस्वीर दिखाई गई है। सीरीज में करिदार अलग-अलग हैं और उनकी कहानियां भी अलग-अलग हैं। इसमें एक कहानी यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले पति-पत्नी के जीवन की है, तो एक कहानी कॉलेज लाइफ जी रहे तीर-चार दोस्तों की है। वहीं एक कहानी अनाथ और गरीब स्मार्ट लड़के के आसपास घूमती नजर आई है। -
Indori Ishq
‘इंदौरी इश्क’ छोटे शहर के लड़के की एक ऐसी ही कहानी है। जिसमें प्रेमी को उसके बचपन के प्यार द्वारा धोखा दिया जाता है। जिसके बाद वह लड़का गम व मायूषी की दुनिया में डूब जाता है। यह सीरीज अब तक की सबसे अलग लव स्टोरी है, जिसमें लड़के और लड़की के लिए कमिटमेंट व वादे के अलग अलग नियमों को दिखाया गया है। -
Guilty Minds
वेब सीरीज ‘गिल्टी माइंड्स’ की कहानी दिल्ली की दो लॉ फर्म खन्ना एंड एसोसिएट्स और फॉर द पीपुल एसोसिएट्स के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। इस सीरीज के हर एपिसोड में केस बदलता रहता है, जो कहानी से लोगों को बांधने में सफल रही है -
Mai
‘माई’ एक क्राइम-इनवेस्टिगेटिव- थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक मां की आंखों की सामने उसकी बेटी को एक ट्रक से कुचलकर मार दिया जाता है। पहले तो ये दुर्घटना लगता है, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि इसके पीछे गहरी साजिश है। इस सीरीज में मां के किरदार में साक्षी तंवर नजर आई है। -
JL 50
अभय देओल की मिनी सीरिज ‘जेएल50’ में उस विमा की कहानी को दिखाया गया है जो आसमान में गायब हो जाता है और फिर 35 साल बाद उसकी खबर मिलती है। इस सीरीज में निर्देशक ने टाइम ट्रेवल को सेंटर में रख, पास्ट में हुए प्लेन हाइजेक को रोकने के एक शानदार मिशन को भी दिखाया है।
