-
बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले सिंगर उदित नारायण ने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 68 साल के उदित की नेशनलिटी पर कई बार सवाल उठाए जा चुके हैं।
-
दरअसल, उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को एक मैथिली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम उदित नारायण झा है। उनके पिता हरेकृष्ण झा नेपाल से थे और उनकी मां भुवनेश्वरी झा बिहार से थीं। उनके पिता किसान थे और उनकी मां लोक गायिका।
-
उदित का जन्म उनकी मां के घर में हुआ था और उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नेपाल से इंटर किया। उदित ने 15 साल की उम्र में 1970 में रेडियो नेपाल पर मैथिली और नेपाली गाने प्रस्तुत करना शुरू कर दिया था।
-
उदित ने 1980 में मोहम्मद रफी के साथ फिल्म ‘उन्नीस-बीस’ से बॉलीवुड में सिंगिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें किशोर कुमार के साथ गाने का मौका भी मिला। साल 1988 में आमिर खान और जूही चावला की फिल्म ‘कयामत से कयामत’ से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
-
इस फिल्म का गाना ‘पापा कहते हैं’ काफी पॉपुलर हुआ और इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उदित चार बार नेशनल अवॉर्ड और पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने और भी कई रिवॉर्ड्स अपने नाम किया है। लेकिन जब 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई तो उनकी राष्ट्रीयता पर सवाल उठने लगे। -
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह नेपाली हैं और पद्मश्री सम्मान सिर्फ भारतीय नागरिकों को मिलता है। लेकिन इस सभी रिपोर्ट्स को झूठा बताते हुए उदित ने कहा कि उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले में बैसी गांव में हुआ है, जो कि उनका ननिहाल है।
-
वहीं जब भारत सरकार ने पद्मश्री से उन्हें सम्मानित किया तो नेपाल में भी इसका विरोध हुआ। नेपाल के एक अखबार में बातचीत के दौरान उदित ने कहा था कि मैं नेपाल का हूं, लेकिन मेरी मां बिहार से हैं। खैर यह सिलसिला चलता रहा और भारत सरकार ने 2016 में उदित नारायण को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया
-
बात करें उदित नारायण की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने अनगिनत फिल्मों और एल्बमों में गाना गाकर यह दौलत कमाई है। इसके अलावा वह टीवी रियलिची शो में जज के रूप में भी नजर आते हैं।
-
उदित मुंबई में अपनी फैमिली के साथ एक आलीशान घर में रहते हैं। इसके अलावा उनका एक घर बिहार में भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास देश भर में भी कई अचल संपत्तियां हैं। उदित नारायण के पास मर्सिडीज-बेंज एस क्लास जैसी कुछ शानदार कारें हैं, जिनकी कीमत 1.5 करोड़ है।
(Photos Source: @uditnarayanmusic/instagram)
(यह भी पढ़ें: कभी टेंट में रहकर गुजारते थे रात, अब आलीशान 5 BHK फ्लैट के मालिक हैं यशस्वी जायसवाल)
