-
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं दोनों की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। इसके चलते दीपिका और शोएब की हल्दी और संगीत सेरेमनी की रस्म निभाई गई। वहीं सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। तस्वीरों में दीपिका शोएब के रंग में पूरी तरह से रंगी हुई हैं। दोनों की हल्दी की रस्म साथ में की गई। दीपिका और शोएब को साथ में ही हल्दी और मेहंदी लगाई गई। बता दें, दीपिका और शोएब की शादी गुरुवार यानी 22 फरवरी 2018 को भोपाल में होनी है। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार की जाएगी। दीपिका और शोएब भोपाल में ही शादी करेंगे। जहां हल्दी में शोएब और दीपिका ने एक दूसरे को जम कर हल्दी लगाई, वहीं अपने संगीत में दोनों ने खूब डांस भी किया। दीपिका और शोएब ने बॉलीवुड के जबरदस्त गानों पर ठुमके लगाए और साथ में भी पर फॉर्मेंस दिया। वहीं शोएब ने अपने हाथ में दीपिका का नाम मेहंदी से भी लिखा। देखें तस्वीरें:-
-
शोएब और दीपिका की संगीत सेरेमनी काफी रंगीन रही, वहीं कपल ने अपने इन खूबसूरत पलों में बहुत मस्ती मजा किया।
-
दीपिका ने अपने संगीत में ग्रीन कलर का शरारा पहना हुआ था। वहीं शोए ब ने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था।
-
हल्दी सेरेमनी में दीपिका और शोएब ने साथ में खूब मस्ती की। इस दौरान दोनों ने हल्दी के साथ फोटो सेशन भी किया।
-
दीपिका और इब्राहिम ने इस दौरान कई सारे बॉलीवुड हिट नंबर्स पर साथ ठुमके लगाए। दीपिका ने अपनी मेहंदी में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'सुन मेरे हम सफर' पर पैर थिरकाए।
-
वहीं शोएब ने दीपिका के लिए सलमान खान के गान 'चल प्यार करेगी' में जबरदस्त डांस किया। वहीं शोएब और दीपिका ने साथ में डांस कर के स्टेज पर बहुत खूबसूरत परफॉर्मेंस दी।
-
शोएब ने अपने हाथों में दीपिका के नाम की मेहंदी भी लगाई। अपने हाथ में शोएब ने इंग्लिश में दीपिका का नाम लिखवाया।
-
दीपिका की मेहंदी भी बेहद खूबसूरत लग रही थी।
-
दरअसल, दीपिका और शोएब टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर ही मिले थे।
-
दोनों को इसी बीच एक दूसरे से प्यार हुआ और फिर इजहार हुआ।
-
शोएब और दीपिका के संगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक फैनपेज द्वारा शेयर की गई हैं।
-
