-
'संस्कार: धरोहर अपनों की' जैसे टीवी शो में संस्कारी बहू भूमि का किरदार निभाकर शमीन मन्नान घर-घर में पॉपुलर हो चुकी हैं। आलम ये है कि लोग उन्हें उनके नाम से कम और भूमि नाम से ज्यादा जानते हैं। शमीन अम्मान इन दिनों चर्चा में हैं। उनके चर्चा का कारण बनी हैं उनकी कुछ तस्वीरें। दरअसल हाल ही में शमीन थाईलैंड वैकेशन पर थीं। उन्होंने अपने वैकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। शमीन मन्नान की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (All Photos: Shamin Mannan Instagram)
-
इन तस्वीरों में शमीन मल्टीकलर बिकिनी में समुंदर किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
-
शमीन के फैंस को उनका ये बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों पर कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं।
-
शमीन थाईलैंड वैकेशन पर अपने करीबियों के साथ गई थीं।
-
शमीन के इंस्टाग्राम पोस्ट देख कोई भी कह सकता है कि वह घूमने की बहुत शौकीन हैं।
-
इन तस्वीरों में शमीन मन्नान ऑरेंज मोनॉकिनी में दिख रही हैं।
-
बता दें कि शमीन मन्नान ने इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था। उन्हें ऐक्टिंग का काफी शौक था और इसीलिए उन्होंने इंजिनियरिंग बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई।
-
एक्ट्रेस बनने से पहले शमीन कई टीवी कमर्शियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।
-
टीवी करियर की बात करें तो शमीन ने संस्कार के अलावा संतान और बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे हिट शोज में भी काम किया है।