-
हिना खान टीवी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। टीवी शोज के दर्शक हिना को अच्छी तरह से जानते हैं। हिना को अपनी पहचान दिलाने में टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिना खान इस शो में 'संस्कारी बहू' अक्षरा का किरदार निभाती थीं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का पहला प्रसारण 12 जनवरी 2009 को हुआ था। यह शो लगातार कई सालों तक टीवी का हाइएस्ट टीआरपी शो लिस्ट में शामिल रहा और अक्षरा यानि हिना दर्शकों का दिल जीतती रहीं। फिलहाल हिना खान टीवी रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 8' में नजर आ रही हैं। हिना खान एक दिलचस्प शख्सियत हैं। आइए जानते हैं उनकी कुछ दिलचस्प बातें।
-
हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को श्रीनगर में हुआ था।
-
हिना ने दिल्ली आकर साल 2009 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
-
हिना ने 6 महीने तक एअर होस्टेस की ट्रेनिंग भी ली है। बताया जाता है कि इसमें जॉब के लिए उन्हें मलेशिया जाना पड़ता, लेकिन वह नहीं गईं।
-
हिना खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पत्रकार बनना चाहती थीं।
-
हिना ने बताया था कि वह बिना मन से ही टीवी शो 'ये रिश्ता का क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन देने गई थीं, लेकिन सेलेक्ट हो गईं।
-
हिना खान ने पिछले स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम गाया था, जिसे काफी पसंद किया गया।
-
मालूम हो कि इससे पहले भी वह टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भजन गा चुकी हैं।
-
बता दें कि हिना खान की चर्चा अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ कैटफाइट के लिए भी होती रही है।
-
हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ की कुछ तस्वीरें डाली थीं, जिन्होंने मीडिया की काफी सुर्खियां बटोरी थी।
-
इससे पहले सीरियल निर्देशक नीरज बलियान के साथ उनकी रिलेशनशिप काफी लंबी चली थी।
