-

लोकप्रिय टीवी शो 'नागिन' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय फिलहाल फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मालूम हो कि 'गोल्ड' मौनी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। मौनी के फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। खबरों के मुताबिक 'गोल्ड' को अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय लीड रोल में होंगे। रीमा कागती निर्देशित 'गोल्ड' की कहानी साल 1948 लंदन ओलंपिक्स पर आधारित है, जब भारत ने हॉकी में पहला गोल्ड मेडल जीता था। मौनी रॉय भले ही टीवी एक्ट्रेस रही हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता इतनी है कि बॉलीवुड फैंस भी उन्हें पहचानते हैं। आज हम आपको मौनी रॉय के कुछ शानदार वालपेपर्स दिखा रहे हैं।
-
मौनी रॉय पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक मिडिल क्लॉस फैमिली में साल 1985 में पैदा हुईं थीं।
-
मौनी रॉय ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन कोर्स में एडमिशन लिया था।
-
कोर्स के दौरान ही मौनी ने एकता कपूर के टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट होने पर कोर्स अधूरा छोड़ मुंबई चली गईं।
-
टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में मौनी रॉय के काम की काफी तारीफ हुई थी।
-
मौनी रॉय लोकप्रिय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुकी हैं।
-
मौनी ने डांस रिएलिटी शो 'जरा नच के दिखा' में भाग लिया और जीता भी।
-
ऐसी खबरें आई थी कि 'गोल्ड' में मौनी को रोल सलमान खान की रिकमेंडेशन की वजह से मिला था।
-
इस पर मौनी रॉय ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि इस तरह की बकवास खबर कौन फैलाता है।
-
ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि मौनी रॉय 'गोल्ड' में अपने किरदार से नाखुश हैं।
-
इस पर फिल्म 'गोल्ड' के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा था कि मौनी रॉय को 'गोल्ड' में उनके टैलेंट की वजह से लिया गया है।
-
सूत्रों के हवाले से मौनी रॉय फिल्म में अक्षय कुमार की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी, लेकिन उनका रोल बहुत छोटा है।
-
हाल ही में मौनी ने फिल्म 'बादशाहो' के गाने पर छोटी सी परफॉर्मेंस दी, जिसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया।