-
सुमोना चक्रवर्ती को अभिनय का शौक बचपन से ही था। सबसे पहले वह साल 1999 में आई आमिर खान की फिल्म 'मन' में दिखाई दी थीं। बताया जाता है कि सुमोना उस समय छठीं क्लॉस की स्टूडेंट थीं। सुमोना ने अपने अभिनय के शौक को आगे भी जारी रखा और स्कूल, कॉलेज में एक्टिंग करके तारीफें बटोरती रहीं। आज सुमोना चक्रवर्ती को सारे टीवी शोज लवर और बॉलीवुड फैंस जानते और पहचानते हैं। लेकिन, यह बात सही है कि उन्हें यह पहचान हासिल करने में लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। मालूम हो कि सुमोना अपने टीवी शोज और फिल्मों में काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। आज हम आपको उनकी कुछ दिलचस्प तस्वीरें और उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बता रहे हैं।
-
सुमोना चक्रवर्ती का जन्म 24 जून 1988 को लखनऊ में हुआ था।
-
सुमोना की स्कूल पढ़ाई लखनऊ में ही हुई है।
-
सुमोना चक्रवर्ती का कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल की बीवी मंजू शर्मा का किरदार काफी लोकप्रिया हुआ था।
-
इसी के चलते सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी के रूप में फेमस हैं।
-
सुमोना ने साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी और हॉन्टेड नाइट में काम किया।
-
साल 2016 में सुमोना उस वक्त काफी चर्चा में आई थीं, जब उन्हें मराठी फिल्म के सेट पर सिगरेट के कस उड़ाते देखा गया था।
-
फिलहाल सुमोना अपने नए टीवी शो 'देव' के प्रमोशन में बिजी हैं।
-
देव' में सुमोना जाने-माने एक्टर आशीष चौधरी के साथ कर रही हैं।
-
सुमोना हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी हैं।
-
सुमोना का टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में निभाया गया 'नताशा' का किरदार भी पसंद किया गया था।