-
एक्ट्रेस सारा खान छोटे पर्दे की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं। वह इन दिनों कलर्स चैनल के फेमस शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत सपना बाबुल का विदाई, बात हमारी पक्की है, जाना ना दिल से दूर जैसे कई फेमस टीवी शो में काम किया है। सारा टीवी जगत की सबसे स्लिम और फिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। दर्शक सारा को उनकी फिटनेस के लिए काफी पसंद करते हैं। चलिए बताते हैं सारा की फिटनेस का राज क्या है।
-
सारा ने अपनी फिटनेस का राज बताते हुए कहा कि फिट रहने के लिए सिर्फ डाइटिंग जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको ये भी पता होना चाहिए कि आपकी बॉडी को क्या सूट करता है और क्या नहीं। आपको पता होना चाहिए कि आप किस चीज से मोटे होते हैं।
-
सारा ने बताया कि वह किसी भी चीज का परहेज नहीं करती हैं। वह सबकुछ खाती हैं।
-
सारा को सोमेसे काफी पसंद हैं। और वह इन्हें खाने से कभी पीछे नहीं हटती हैं।
-
सारा को फास्ट फूड और जंक फूड बेहद पसंद है।
-
सारा खाने के समय पर काफी ध्यान देती है। उनका कहना है कि फिट रहने के लिए सबको आठ बजे से पहले डिनर कर लेना चाहिए। सारा इसे अपनी फिटनेस का सीक्रेट मानती हैं।
-
सारा पूरे दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं।
-
सारा खान घर के बने दाल चावल की शौकीन हैं। वह घर के बने खाने को पसंद करती हैं।
-
सारा जिम और हैवी एक्सरसाइज के खिलाफ हैं। वह योगा करने की सलाह देती हैं।
-
सारा को घूमने का काफी शौक है और वह नई-नई जगह जाकर वहां की स्पेशल डिश जरूर ट्राई करती हैं। (All Photo Source: Instagram)