-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर अपने फोटोशूट के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर रेड कलर की साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कारण वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। मौनी की रेड कलर की साड़ी वाली तस्वीरों के लिए उनके फैन्स तारीफ कर रहे हैं। मौनी की फोटोज को तीन दिन में करीब 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनके हजारों फैन्स ने फोटो पर कमेंट भी किया है। मौनी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'साड़ी ऑफ द डे- ए टैगोर गर्ल फॉरएवर।' फोटोज में मौनी अपने पेट्स के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। मौनी की फोटो पर एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा – आप बहुत खूबसूरत हैं, तो वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा – आप रेड साड़ी में बहुत अच्छी लग रही हैं। मौनी रॉय एकता कपूर के शो 'नागिन' में 'नागिन' की भूमिका में नजर आ चुकी हैं, शो में अपने किरदार के कारण वह काफी चर्चा में रह चुकी हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मौनी तस्वीर में मस्ती करती नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में मौनी अपने पेट्स के साथ नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मौनी रॉय रेड कलर की साड़ी में एकदम अलग अवतार में दिख रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मौनी रॉय का रेड कलर की साड़ी में लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय तस्वीर में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मौनी रॉय का एक खास अंदाज। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
