-
कृतिका कामरा टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। कृतिका अब तक कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकी हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। टीवी शो ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में कृतिका ने 'चन्द्रकांता' की भूमिका निभाई है। इस भूमिका में कृतिका कामरा को काफी पसंद किया गया और उनके अभिनय की काफी प्रशंसा भी हुई। कृतिका कामरा की गिनती टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती है। आज हम आपको कृतिका कामरा की कुछ बेहतरीन तस्वीरें दिखा रहे हैं और साथ ही साथ उनसे जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां भी साझा कर रहे हैं।
-
कृतिका कामरा का जन्म 25 अक्टूबर 1988 को मध्य प्रदेश में हुआ था।
-
कृतिका कामरा के पिता एक डॉक्टर हैं और वह चाहते थे कि उनकी बेटी भी डॉक्टर बने।
-
कृतिका के छोटे भाई का नाम राहुल कामरा है।
-
कृतिका ने सबसे पहले टीवी शो ‘यहां के हैं हम सिकंदर’ में काम किया था।
-
कृतिका कामरा ने टीवी शो 'कुछ तो लोग कहेंगे' में डॉक्टर निधि की भूमिका निभाई थी। यह पाकिस्तानी टीवी शो पर ‘धूप किनारे’ का भारतीय संस्करण था।
-
'प्यार का बंधन है' और 'कितनी मुहब्बत है' जैसे टीवी शोज में कृतिका कामरा के अभिनय की काफी तारीफ हुई।
-
इसके अलावा कृतिका 'जरा नच के दिखा' और 'कितनी मोहब्बत है’ जैसे टीवी शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं।
-
कुछ दिनों पहले कृतिका कामरा की टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थी।
-
कृतिका कामरा को कई बार टीवी शोज में बोल्ड सीन देते भी देखा जा चुका है।
-
कृतिका ने कहा था कि उन्होंने टीवी शोज में काम करने के बाद टीवी देखना शुरू किया था।