-
'इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला' के नाम से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) की फिटनेस का हर कोई दीवाना है। 38 साल की उम्र में भी कविता कौशिक की फिटनेस कई लोगों को मोटीवेट करती है। कविता सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर कविता के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। वह कभी बोल्डनेस से फैंस को दीवाना बनाती हैं तो कभी हैरतअंगेज योगा से अपने फॉलोअर्स को हैरान भी करती हैं। उनकी ऐसी तस्वीरें जमकर वायरल होती हैं। आइए डालते हैं नजर कविता की ऐसी ही चंद वायरल तस्वीरों पर(All Pics: Kavita Kaushik Instagram):
-
कविता कौशिक सोशल मीडिया में अपने हॉट योगा के लिए फेमस हैं।
-
आए दिन कविता बेहद कठिन योगासनों को करती दिख जाती हैं।
-
उम्र के इस पड़ाव पर भी इस तरह के कठीन योगा पोज में देख उनके फैंस काफी हैरान होते हैं।
-
आए दिन कविता कौशिक अपनी योगा फोटोज शेयर करती रहती हैं।
-
उनके योगासन सोशल मीडिया में जमकर वायरल होते हैं।
-
कविता सोशल मीडिया में काफी बोल्ड भी हैं।
-
घूमने की शौकीन कविता की बिकिनी पिक्चर्स भी फैंस को अकसर दीवाना बनाती हैं।
-
टीवी पर हॉट पुलिस इंस्पेक्टर के रोल से मशहूर हुईं कविता आए दिन अपनी बिकिनी पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं।
-
फैंस उनके बोल्ड अंदाज के कायल हैं। इस बात का अंदाजा उनकी तस्वीरों पर फैंस के कमेंट्स से लगाया जा सकता है।
-
कविता कौशिक इन दिनों एक्टिंग में बहुत ज्यादा सक्रीय नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया में वह बेहद एक्टिव हैं।
-
सिर्फ इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें लगभग 6 लाख लोग फॉलो करते हैं।