-
दृष्टि धामी टेलीविजन की बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। दृष्टि की लंबी फैन फॉलोइंग है, जो उनके हर अवतार को पसंद करती है। इसके साथ ही साथ दृष्टि धामी की गिनती टेलीविजन की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में भी होती है। दृष्टि एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस हैं, जिनके बारे में यह कहा जा सकता है कि उनका स्वैग बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस से भी बढ़कर है। दृष्टि धामी टीवी शो में काम करने के लिए जितना मेहनताना लेती हैं, उतना बॉलीवुड की कई नामी-गिरामी एक्ट्रेसेस भी नहीं लेतीं। आइए जानते हैं दृष्टि धामी के बारें में विस्तार से।
-
दृष्टि धामी का जन्म 10 जनवरी 1985 को मुंबई में हुआ था। वह मूल रूप से गुजराती परिवार से आती हैं।
-
दृष्टि धामी ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।
-
दृष्टि एक्टिंग में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थीं। मॉडलिंग के दौरान उनको कुछ विज्ञापनों में काम करने का मौका भी मिला।
-
दिलचस्प है कि दृष्टि ने अपना पॉकेट खर्च निकालने के लिए 6 महीने तक डांस इंट्रक्टर के रूप में भी काम किया था।
-
दृष्टि धामी ने 'सइयां दिल में आना रे', 'तेरी मेरी नजर की डोरी' और 'हमको आजकल है' जैसे कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया।
-
दृष्टि के ये म्यूजिक वीडियोज काफी पंसद किए गए और इनसे उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली।
-
दृष्टि धामी ने सबसे पहले स्टार वन के टीवी शो 'दिल मिल गए' में काम किया। साल 2007 से 2010 तक प्रसारित हुए इस शो में दृष्टि ने डॉक्टर मुस्कान चड्ढा की भूमिका निभाई, जिसे काफी सराहा गया।
-
गीत हुई सबसे पराई, मधुबाला एक इश्क एक जुनून, एक था राजा एक थी रानी और परदेस में है मेरा दिल…ये वे टीवी शोज हैं जिनमें दृष्टि धामी काम करके नाम और दाम कमा चुकी हैं।
-
दृष्टि धामी ने टीवी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 6वें सीजन में हिस्सा लिया था और वह इसकी विनर भी रहीं।
-
कहा जाता है कि दृष्टि धामी आज अपने टीवी शो के एक दिन का 65 से 75 हजार रूपए रोजाना और एक एपिसोड के 1 लाख रूपए मेहनताना लेती हैं।
-
खबर आई थी कि साल 2014 में आई फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' में काम करने के लिए उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके अलावा टीवी शो 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट के तौर पर आने का ऑफर भी दृष्टि धामी ने नहीं स्वीकारा था।
-
दृष्टि धामी ने 21 फरवरी 2015 को अपने पुराने दोस्त नीरज खेमका से शादी की।
