-
स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक का किरदार निभाने वाले एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल ने अपने बेटे काविश का पहला बर्थडे जॉर्डन में सेलिब्रेट किया। काविश का जन्म पिछले साल 14 जून को हुआ था। मम्मी निशा और पापा करण ने के बेटे का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। तस्वीरों में उनका बेटे कविश बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अपने जन्मदिन का केक कट करते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं। पोते की जन्मदिन की पार्टी को निशा की मां ने भी ज्वाइन किया। सोशल मीडिया पर कविश की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। करण टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। निशा भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। निशा ने टीवी शो 'आने वाला पल' (2001), 'केसर' (2007) में भी काम किया है। दोनों एक साथ डांस रिएलिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुके हैं। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
बर्थडे केक को कट करने के बाद कविश ने की मस्ती। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
कविश इस अंदाज में बेहद क्यूट लग रहे हैं। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
निशा और करण ने बेटे कविश का पहला जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
मम्मी निशा को केक खिलाते हुए कविश। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
पापा करण के साथ भी नन्हें कविश ने की मस्ती। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
निशा ने अपनी मां के साथ सेल्फी तस्वीर शेयर की। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
-
कविश का बर्थडे केक देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। (फोटो सोर्स- करण, निशा/कविश इंस्टाग्राम अकाउंट)
