-
बॉलीवुड में स्टार्स अपने काम से मोटी रकम कमाते हैं। वहीं टीवी की दुनिया के एक्टर्स भी इन सितारों से कम नहीं हैं। जी हां, छोटे पर्दे के सितारे बॉलीवुड स्टार्स से किसी भी मामले में कम नहीं है। यह बात उनकी पर-एपिसोड की सेलरी से पता चलती है। आइए जानते हैं छोटे पर्दे के ये सितारों आखिर एक ऐपिसोड में कितना कमा लेते हैं।
-
करण पटेल सीरियल ये है मोहब्बतें से फेम पाने वाले करण पटेल का इंटस्ट्री में एक जाना माना नाम है। करण अपने एक एपिसोड को शूट करने का एक से डेढ़ लाख पर-एपिसोड का चार्ज करते हैं। करण इस वक्त इंडस्ट्री में हाइएस्ट-पे डेलीसोप एक्टर हैं।
-
सृति झा कुमकुम भाग्य की मेन लीड सृति झा अपने एक एपिसोड का 50 से 60 हजार रुपय लेती हैं।
-
देवोलीना भट्टाचार्य गोपी बहू याद है आपको! जा वही साथ निभाना साथिया वाली गोपी। इंडियन टेलीविजन की परफेक्ट बहू अपने एक एपिसोड शूट का 90 हजार लेती हैं।
-
दृष्टि धामी 'झलक दिखलाजा-6' की विनर रही दृष्टि धामी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल गीत से करी थी। पहले दृष्टि 30 से 35 पर एपिसोड का लेती थीं। लेकिन अब दृष्टि 75 से लेकर 1 लाख तक हर एक एपिसोड का लेती हैं।
-
मोहित राणा स्मोकिंग हॉट लुक वाले एक्टर मोहित भगवान शिव के किरदार में बहुत पसंद किए गए। अब मोहित, चक्रवर्ती अशोक में नजर आ रहे हैं। मोहित अपनी एक्टिंग स्किल से इस वक्त 1-1.8 लाख पर-एपिसोड का लेते हैं।
-
अनीता हसनंदानी सीरियल ये है मोहब्बतें की हॉट एक्ट्रेस अनीता भी अपने एक एपिसोड का 50 हजार रुपय लेती हैं।
-
रोनित रॉय कसौटी जिंदगी की, बंदिनी, इतना करो न मुझे प्यार जैसे सीरियल से पहचान पाने वाले रोनित अब एक एपिसोड का 1.25 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
-
शब्बीर आहलूवालिया जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य के रॉकस्टार अभी यानी शब्बीर आहलूवालिया अपने नेगेटिव रोल के लिए भी खूब पॉपुलर हैं। कुमकुम भाग्य के एक एपिसोड का वह 60-70 हजार चार्ज करते हैं। बता दें, कुमकुम भाग्य इस वक्त दर्शकों में बहुत पॉपुलर शो है।
-
साक्षी तंवर आज्ञाकारी बहू की छवि वाली साक्षी तंवर को कहानी घर घर की से पहचान मिली। इसके बाद सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं से उनकी छवि भी बदली। साक्षी अपने एक एपिसोड के शूट का 80 से 90 हजार तक चार्ज करती हैं।
-
दिव्यांका त्रिपाठी स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें से फेमस हुईं दिव्यांका ने अपने किरदार से इंडियन टेलिविजन पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। दिव्यांका भी अपने एक एपिसोड शूट से करीब 80 हजार से एक लाख रुपय तक ले लेती हैं।