-
भारत में इन दिनों रैप का काफी क्रेज है। सिंगिंग के साथ अब रैप में भी लोगों की खास दिलचस्पी बढ़ रही है। आज हम आपको भारत के टॉप 7 सबसे अमीर रैपर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
-
Yo Yo Honey Singh
रैप इंडस्ट्री को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ हनी सिंह का रहा है। उनका असली नाम हिरदेश सिंह है और म्यूजिक की दुनिया में उन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से जाना जाता है। हनी सिंह ने अपने करियर का डेब्यू ‘शकल पे मत जा’ से किया। ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ और इस गाने से हनी सिंह को अलग पहचान मिली। हनी सिंह को सबसे अमीर रैपर्स में से एक माना जाता हैं। CAKnowledge.co के मुताबिक हनी सिंह 180 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। -
Raftaar
रफ़्तार का असली नाम दिलीन नायर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रैप की बजाय डांस से की थी। बाद में उन्होंने अपना करियर एक रैपर के रूप में चुना। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट गाने दिए हैं। अपनी मेहनत के दम पर आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है। -
Badshah
मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के साथ की थी। हालांकि, बाद में दोनों की राहें अलग हो गई और बादशाह ने अकेले अपने दम पर अपनी पहचान स्थापित की। बात करें, उनके नेट वर्थ की तो वह 39 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। -
Emiway Bantai
एमीवे बंटाई का असली नाम बिलाल शेख है। उन्होंने साल 2013 में यूट्यूब पर पहला ट्रैक ग्लिंक लॉक जारी किया था। मगर उन्हें प्रसिद्धी मिली ‘और बंटाई’ गाने से। यह उनका पहला हिट गाना बना। काफी मेहनत के बाद वह आज सफल रैपर बनकर उभरे हैं। बात करें उनके नेट वर्थ की तो वह लगभग 35 करोड़ से ज्याद रुपए के संपत्ति के मालिक हैं। -
MC Stan
एमसी स्टैन ने अपना पहला गाना ‘वाटा’ साल 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उन्होंने 2022 में कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 में भाग लिया। 2023 में वो बिग बॉस सीजन 16 के विनर बने। बात करें उनके नेट वर्थ की तो वह लगभग 15 से 20 करोड़ रुपए के संपत्ति के मालिक हैं। -
Brodha V
ब्रोधा वी जिनका असली नाम विघ्नेश शिवानंद है, अंग्रेजी भाषा में गाना गाने के लिए फेमस हैं। वह भारत के एकमात्र ऐसे रैपर हैं जो अंग्रेजी भाषा में गाते हैं। उन्हें अपने गाने ‘आत्मा राम’ के बाद प्रसिद्धि मिली थी। रिपोर्टों के अनुसार, ब्रोधा लगभग 10-20 करोड़ रुपए के संपत्ति के मालिक हैं। -
Divine
डिवाइन का असली नाम विवियन फर्नांडिस है। उन्होंने अपने गाने ये मेरा बॉम्बे की रिलीज के बाद लोकरप्रियता हासिल की थी। डिवाइन पर एक फिल्म भी बन चुकी है, जिसका नाम गली बॉय था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आए थे। डिवाइन आज के समय में 8 करोड़ से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं।
