-
सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। गूगल प्ले स्टोर से इसे एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस चाइनीज ऐप ने कई लोगों को स्टार बना दिया है। अवनीत कौर से लेकर फैसल शेख तक जैसे टिकटॉक स्टार्स बेहद छोटी उम्र में बड़ा नाम और पैसा कमा रहे हैं। इन्हीं लोगों में एक और नाम है जो टिकटॉक पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इस नई टिकटॉक सेंसेशन का नाम है प्रियंका कंडवाल। लोग इन्हें टिकटॉक की मधुबाला कहते हैं। दरअसल प्रियंका के फीचर काफी हद तक लीजेंड एक्ट्रेस मधुबाला से मिलते जुलते हैं जिस कारण सोशल मीडिया में उन्हें ये नाम मिला है। देखें प्रियंका की तस्वीरें(All Pics: Priyanka Kandwal Instagram):
-
प्रियंका आए दिन मधुबाला की ही तरह गेटअप बनाकर उनके गानों पर टिकटॉक वीडियोज बनाती रहती हैं।
-
आए दिन उनके ये वीडियोज वायरल भी होते हैं। प्रियंका हूबहू मधुबाला की तरह अदाएं भी दिखाती हैं।
-
प्रियंका के कई वीडियोज पर लोग करण जौहर को टैग करते हैं और उनसे इन्हें फिल्म में मौका देने की अपील भी करते रहते हैं।
-
टिकटॉक पर प्रियंका ने अच्छी खासी फैनफॉलोइंग बना ली है। बहुत कम समय में उनके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं।
-
टिकटॉक के साथ ही प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं।
-
आए दिन प्रियंका कंडवाल अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।