-
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार लोगों को बड़ी बेसब्री से रहता है। वह बहुत जल्द बिग स्क्रीन पर फिल्म टाइगर जिंदा है के जरिए दिखाई देंगे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान का साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ देतीं नजर आने वाले हैं। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज हुए हैं और दोनों ही गाने दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। अब सबको इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है। जहां अब सलमान की फिल्मों का इंतजार किया जाता है वहीं एक समय ऐसा भी था जब उनकी कुछ फिल्में पूरी ही नहीं हो पाईं। आज हम बात करेंगे सलमान की ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो दर्शकों के सामने आ ही नहीं पाई।
-
राजू राजा राम- सलमान ने निर्देशक डेविड धवन की फिल्म राजू राजा राम में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जैकी श्रॉफ और गोविंदा भी थे। लेकिन फिल्म कुछ फाइनेंस की दिक्कतों की वजह से पूरी नहीं हो सकी।
-
दस- सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को लेते हुए निर्देशक मुकुल एस.आनंद ने फिल्म 'दस' बनाने का फैसला किया। लेकिन इस बीच मुकुल एस.आनंद का निधन हो गया और प्रोजेक्ट वहीं रुक गया।
-
घेराव- सलमान ने राजकुमार संतोषी के साथ एक और फिल्म साइन की जिसका नाम घेराव था। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला नजर आने वाली थीं। लेकिन मुहूर्त के बाद ही फिल्म अटक गई।
-
दिल है तुम्हारा- सलमान ने सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ फिल्म दिल है तुम्हारा साइन की। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करने वाले थे। फिल्म शेड्यूल डेट्स की वजह से नहीं बन पाई।
-
बुलंद- सलमान ने सोमी अली के साथ फिल्म बुलंद को साइन किया। ये दोनों लगभग इस फिल्म की आधी शूटिंग कर चुके थे और बाद में फिल्म को बंद कर दिया गया।
-
ऐ मेरे दोस्त- सलमान ने अरबाज खान, दिव्या भारती और करिश्मा कपूर के साथ ऐ मेरे दोस्त नाम की एक फिल्म साइन की। इस फिल्म की शूटिंग एक गाने को फिल्माने के साथ शुरू हुई। लेकिन ये प्रोजेक्ट इसके बाद बंद ही हो गया। गाने को 1996 में आई फिल्म मझधार में इस्तेमाल किया गया।
-
रणक्षेत्र- एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने फिल्म मैंने प्यार किया में काफी पसंद किया था। इस जोड़ी ने एक साथ काम करने के लिए फिल्म रणक्षेत्र को साइन किया लेकिन भाग्यश्री ने शादी कर ली और फिल्म वहीं रुक गई।
