-

बॉलीवुड में जहां एक तरफ सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बच्चे सारा खान और इब्राहीम अली खान अपनी स्टेप मदर करीना कपूर के साथ उतनी ही अच्छी बॉन्डिंग रखते हैं जितनी की अपनी असली मां से तो वहीं दूसरी ओर बोनी कपूर की पूर्व पत्नी मोना के बेटे अर्जुन स्टेप मदर श्रीदेवी को मां नहीं मानते हैं। आखिर क्या वजह है कि अर्जुन कपूर ने सालों बीत जाने के बाद भी श्रीदेवी को कभी भी अपनी मां के रूप में स्वीकार नहीं किया। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए वजह।
दरअसल, जिस दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी उस वक्त अर्जुन कपूर और अंशुला काफी छोटे थे। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी की पहली पत्नी मोना काफी टूट चुकी थीं। मोना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बोनी की दूसरी शादी के बाद उनके दर्द को अर्जुन और अंशुला अच्छे से समझते थे। उन्होंने बताया था कि बोनी की श्रीदेवी से शादी होने को लेकर अर्जुन को स्कूल में बच्चे ताना मारते थे। ये सब अर्जुन को बर्दाश्त कर पाना बेहद कठिन था। -
बोनी और श्रीदेवी की शादी 1993 में हुई थी। इसके बाद अर्जुन और अंशुला अपनी मां मोना के साथ रहते थे। हालांकि मोना ने अर्जुन और अंशुला को कभी श्रीदेवी और बोनी से मिलने को मना नहीं किया।
2012 में कैंसर के कारण अर्जुन की मां मोना की मौत हो गई, जिसके बाद वे काफी तनहा महसूस करने लगे थे वाबजूद इसके उन्होंने कभी श्रीदेवी को मां नहीं माना। मां के गुजर जाने के बाद अर्जुन ने भी एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही थी कि श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता बोनी कपूर की पत्नी हैं वह उनकी मां की जगह कभी नहीं ले सकतीं। -
मां के साथ अर्जुन।
-
पहली पत्नी मोना कपूर और बेटे अर्जुन और बेटी अंशुला के साथ बोनी कपूर।