-
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 4 इन दिनों चर्चा में है। ये मल्टीस्टारर फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, कृति सेनन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। पूजा हेगड़े की ये दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म रिलीज से पहले ही पूजा हेगड़े को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। पूजा हेगड़े रणबीर कपूर के साथ एक कमर्शियल ऐड में नजर आई थीं। इसी ऐड की बदौलत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पूजा की एंट्री हो पाई।(All Pics: Pooja Hegde Instagram)
-
पूजा हेगड़े की पहली फिल्म थी आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदारो। इस फिल्म में पूजा के अपोजिट थे रितिक रौशन।
-
इस फिल्म में काम करने से पहले पूजा साउथ में एक दो फिल्में और कुछ कमर्शियल्स कर चुकी थीं।
-
मोहनजोदारो के लिए एक्ट्रेस को लेकर आशुतोष परेशान थे कि इस पीरियड फिल्म में रितिक के अपोजिट किसे कास्ट करें।
-
आशुतोष की पत्नी ने पूजा और रणबीर कपूर का ऐड देखा था। उन्होंने आशुतोष को पूजा का नाम सुझाया।
-
पूजा का स्क्रीनटेस्ट लेने के बाद आशुोतोष ने उन्हें फाइनल कर दिया। इस तरह से पूजा को उनकी पहली हिंदी फिल्म नसीब हुई।
-
पूजा ने तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।
-
मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलुरू की रहने वालीं पूजा कॉलेज टाइम से ही मॉडलिंग किया करती थीं।
-
बॉक्सऑफिस पर मोहनजोदारो के कुछ खास ना कर पाने के बाद पूजा को हाउसफुल 4 से काफी उम्मीदें होंगी।
