-
टीवी को-एक्टर शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर किया है। दुल्हन और दूल्हे के अवतार में नजर आ रहे शक्ति और नेहा ने फोटो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए अभिनेता शक्ति अरोड़ा ने कैप्शन लिखा, एक साथ होना ही सबसे अच्छा स्थान है। वहीं नेहा ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, एक सपना जो हमने देखा आज वह हकीकत हो गया। तस्वीर को महज एक घंटे में हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। शक्ति और नेहा ही मुलाकात स्टार प्लस के शो 'तेरे लिए' के दौरान हुई थी। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को रूड पाया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शक्ति ने स्वीकार किया कि नेहा ने अपने प्यार का इजहार करने में एक साल का वक्त लग गया था। साल 2014 में दोनों परिवारों की मौजूदगी में रोका सेरेमनी हो गई थी। शक्ति कलर्स के चर्चित शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' में लीड अभिनेता के रोल में नजर आ चुके हैं। ( फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अभिनेता शक्ति अरोड़ा और एक्ट्रेस नेहा सक्सेना। ( फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अभिनेत्री नेहा सक्सेना एकदम अलग अवतार में नजर आ रही हैं। ( फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
शक्ति और नेहा एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
नेहा और शक्ति काफी सीरियस मूड में नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
नेहा और शक्ति एक दम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
टीवी शो के एक सीन में नेहा और शक्ति। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
नेहा और शक्ति ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में डिफरेंट लुक में नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
शक्ति और नेहा का एक और अंदाज। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
