-
पहले टीवी एक्टर और एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर बोल्ड सीन और किस करने से परहेज किया करते थे। इन धारावाहिकों में नजर आने वाली एक्ट्रेस को लोग काफी संस्कारी माना करते थे। लेकिन अब जमाना काफी बदल गया है। पहले के मुकाबले अब टीवी धारावाहिकों में इंटीमेट सीन्स की भरमार देखी जा रही है। वहीं इन टीवी शो में नजर आने वाली बहुएं भी अब काफी बदल गई हैं। वह ना सिर्फ टीवी पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हो गई हैं। कई टीवी एक्ट्रेस तो ऐसी भी हैं जिन्हें पब्लिक प्लेस में अपने पार्टनर को किस करते देखा गया है। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ टीवी की संस्कारी बहुओं के बारे में जिन्होंने पब्लिक में किस करने से भी परहेज नहीं किया।
-
सबसे पहले बात करते हैं टीवी शो ये है मोहब्बतें में नजर आने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की। दिव्यंका अपने शो में एक संस्कारी बहू के रूप में नजर आती हैं लेकिन वह भी पब्लिक प्लेस में अपने पति विवेक दहिया को किस कर चुकी हैं।
-
फेमस एक्टर रुसलान मुम्ताज 'खेल तो अब शुरू होगा', 'आई डोन्ट लव यू', 'तेरे संग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह अपनी पत्नी निराली मेहता को पब्लिक प्लेस में लिप लॉक करते नजर आए थे। दोनों ने अपने हनीमून के दौरान काफी रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। (Photo Source: Instagram)
-
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपने लुक और ग्लैमर की वजह से दर्शकों में काफी फेमस हैं। वह टीवी शो ये है मोहब्बतें में शगुन के किरदार में नजर आती हैं। अनीता अपने पति रोहित रेड्डी को पब्लिक प्लेस में लिप लॉक कर चुकी हैं। (Photo Source: Instagram)
-
फेमस वीजे अनुषा दांडेकर और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी काफी फेमस है। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे को लिप लॉक करते दिखाई दिए हैं। (Photo Source: Instagram)
-
टीवी एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली दर्शकों को काफी पसंद हैं। माही लागी तुझसे लगन और जय कयामत शो में काफी पसंद किए गए। ये दोनों भी पब्लिक प्लेस में लिप लॉक करते दिखे।
-
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और एक्टर सुयश राय की जोड़ी दर्शकों में काफी फेमस है। ये दोनों एक साथ रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। दोनों ने साल 2016 में शादी की। ये दोनों कई मौकों पर एक दूसरे को लिप लॉक करते दिखे।(Photo Source: Instagram)
-
टीवी एक्टर रवि दूबे और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की जोड़ी दर्शकों में काफी पॉपुलर है। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। रवि ने अपने बर्थडे की पार्टी के दौरान की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह सरगुन को किस करते दिख रहे हैं।
-
टीवी शो ये मेरी लाइफ है से दर्शकों में फेमस होने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। वह अपने पति जेम्स को पब्लिक प्लेस में लिप लॉक करती दिखीं।(Photo Source: Instagram)