आपने फिल्मों की कमाई के बारे में खूब चर्चा सुनी होगी है। बॉलीवुड फिल्में अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा करोबार कर रही हैं। विदेशों में भी भारतीय फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है। यहां तक कि कई भारतीय फिल्में विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इनमें आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल 1357.01 करोड़ रुपए की कमाई कर पहले नंबर पर काबिज है। वहीं कमाई के मामले में बी-टाउन के तीनों खान विदेशों में भी बाजी मारते नजर आते हैं। चलिए बताते हैं उन 10 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिन्होंने विदेशों में भी कमाई के मामले में झंडे गाड़े हैं। -
दंगल : इस फिल्म आमिर खान, साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहानी भटनागर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म ने विदेशी सिनेमाघरों में 1357.01 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह फिल्म विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में पहले नंबर पर है।
-
सीक्रेट सुपरस्टार : इस फिल्म की कहानी 14 साल की मुस्लिम लड़की इनसिया (जयरा वसीम) की है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर और समाज में जूझती नजर आती है। फिल्म में जायरा वसीम, मेहेर विज, राज अर्जुन और आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म विदेश में 822.92 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
-
पीके : राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर ख़ान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत नजर आए हैं। यह फिल्म विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में तीसरे नंबर है। इस फिल्म ने 342.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
-
बजरंगी भाईजान : सलमान खान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने विदेशी सिनेमाघरों से 193.93 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
-
धूम 3 : साल 2013 में रिलीड हुई धूम 3 में आमिर खान ने डबल रोल में चोर की भूमिका निभाते नजर आए थे। आमिर के अलावा इस फिल्म अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी नजर आए। इस फिल्म ने विदेश में 186.00 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
-
दिलवाले : साल 2015 में रिलीज हुई इस इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सैनॉन मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया। दिलवाले ने विदेश में 180.09 की कमाई कर ली है।
-
सुल्तान : यह फिल्म पहलवान की लाइफ पर आधारित है जिसमें सलमान खान एक पहलावन की भूमिका में नजर आए। अली अब्बास जाफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी नजर आए। विदेश में 168.00 करोड़ रुपए की कमाई कर यह फिल्म सातवें नंबर पर है।
-
टाइगर जिंदा है : साल 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर के बाद इस फिल्म का निमार्ण किया गया जिसमें एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए। विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में यह फिल्म आठवें नंबर पर है। इस फिल्म ने विदेश में 128.00 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
-
थ्री इडियट्स: इस फिल्म की कहानी उपन्यासकार चेतन भगत के प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यास फाइव प्वांइट समवन पर आधारित है। जिसमें आमिर ख़ान, करीना कपूर, बोमन इरानी, माधवन, ओमी वैद्य और शर्मन जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म ने विदेश में 126.00 की कमाई कर ली है।
चेन्नई एक्सप्रेस : रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह एक एक्शन और कॉमेडी फिल्म है जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने विदेशी सिनेमाघरों में 121.00 रुपए की कमाई कर ली है।
