-

बॉलीवुड स्टार्स को फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं, जिसमें कुछ अपराध करके जेल जाना भी शामिल है। वहीं बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जो असल जिंदगी में जेल जा चुके हैं। आइए जानते हैं, इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है।
-
संजय दत्त- बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त कई बार जेल जा चुके हैं। हाल ही में वो साढे तीन साल के लिए जेल में रहे थे और उन्होंने कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा पूरी कर ली है। संजय दत्त ने पहले कुछ साल जेल में काटे थे और उसके बाद साढ़े तीन साल फिर से जेल में काटे हैं।
-
सलमान खान- सलमान खान के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। सलमान खान तीन बार जेल जा चुके हैं और उन्हें पांच साल की सजा भी सुनाई गई थी, जिसके बाद वो 6 दिन के लिए जोधपुर जेल में रहे थे।
-
मोनिका बेदी- कथित तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेमसे संबंध बताए जाते थे और इस मामले में उन्हें जेल भी हुई थी। दोनों को पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया था।
-
सैफ अली खान- छोटे नवाब सैफ अली खान ने लड़ाई करते हुए एक लड़के की नाक तोड़ दी, जिसके बाद उन्हें चश्मदीद के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक्त वो करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ एक रेस्टोरेंट में गए थे।
-
मधुबाला- 90 के दशक की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक
-
सोनाली बेंद्रे- सोनाली बेंद्रे को किसी धार्मिक मामले के चलते गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मैगजीन कवर के फोटो को लेकर गिरफ्तार किया गया था।
-
शाहनी अहूजा- शाहनी आहूजा को उनकी नौकरानी की ओर से दायर किए गए केस की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन पर रेप का आरोप लगाया गया था, जिस मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी।
-
जॉन अब्राहम- जॉन अब्राहम भी हवालात के चक्कर लगा चुके हैं। उन्हें खराब ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।