-
करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा कपल्स के लिए एक बड़ा पर्व माना जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। बॉलीवुड में भी इस त्योहार को काफी ग्लैमराइज कर दिखाया गया है। आइए डालते हैं उन फिल्मस्टार्स पर एक नजर जो इस साल साथ में अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। इस फेहरिस्त में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। (All Pics: Instagram)
-
रणवीर सिंह – दीपिका पादुकोण: दीपिका और रणवीर ने पिछले साल नवंबर में एक दूसरे संग सात फेरे लिये थे। ये इन दोनों का साथ में पहला करवा चौथ है।
-
प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस: दीपिका की तरह ही प्रियंका ने भी पिछले साल अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस संग शादी रचा ली थी। प्रियंका इस साल अमेरिका में पति के साथ पहला करवा चौथ मनाएंगी।
-
कपिल शर्मा – गिन्नी चतरथ: एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दिसंबर 2018 में गिन्नी चतरथ संग सात फेरे लिये थे। गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। ये करवा चौथ गिन्नी का भी पहला है।
-
नुसरत जहां – निखिल जैन: टीएमसी सांसद औऱ बांग्ला एक्ट्रेस नुसरत जहां ने इस साल मई के महीने में अपने प्रेमी निखिल जैन संग शादी रचा ली। नुसरत का भी ये पहला करवा चौथ है।
-
पूजा बत्रा- नवाब शाह: पहले पति से तलाक के बाद पूजा बत्रा ने इसी साल नवाब शाह संग घर बसा लिया। नवाब के साथ पूजा का ये पहला करवा चौथ है।
