-
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर बाला को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। यह फिल्म पुरुषों में समय से पहले गंजेपन की समस्या पर बेस्ड है। आयुष्मान खुराना पहली बार बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी डी ग्लैम लुक कैरी किया है। किरदार की डिमांड के हिसाब से भूमि को डार्क कॉम्प्लेक्शन का दिखाया गया है। भूमि के इस लुक की काफी चर्चा हो रही है। वैसे आपको बता दें कि हाल के सालों में तमाम स्टार्स ने फिल्मों के लिए डार्क कॉम्प्लेक्शन लुक को चुना है।
सुपर 30: इस फिल्म में रितिक रोशन बिहार के आनंद कुमार की भूमिका में थे। किरदार में जान डालने के लिए रितिक को सांवला दिखाया गया था। -
गली बॉय: इस फिल्म में रणवीर सिंह को डार्क कलर का दिखाया गया था। फिल्म में रणवीर झुग्गी में रहने वाले नौजवान की भूमिका में थे।
-
उड़ता पंजाब: अनुराग कश्यप की इस फिल्म में आलिया भट्ट बिहार की हॉकी प्लेयर बनी थीं। उन्हें भी डार्क कॉम्प्लेक्शन का दिखाया गया था।
-
पटाखा: विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा में एक्ट्रेस सनाया मल्होत्रा ने राजस्थान के एक छोटे से गांव की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में सनाया के कलर को सांवला दिखाया गया था।