-
बिग-बॉस के घर में हर तरह का ड्रामा होता है। यहां शोर-शराबा है, तो मस्ती भी है। लड़ाई-झगड़ा है, तो प्यार-मोहब्बत भी है। इसके अलावा बिग-बॉस के घर में चक्करबाजी भी है। जी हां, बिग-बॉस के घर में हर तरह के इमोशन देखने को मिलते हैं। अब तक बिग-बॉस के 11 सीजन सामने आ चुके हैं। इसके चलते हर सीजन में कई आपस में टकराते हैं तो कई लोगों के दिल मिलते भी हैं। बिग-बॉस सीजन 11 में भी एक कपल है जो घर के शोर-शराबे के बीच अपनी अलग दुनिया में खोए हुए हैं, इनका नाम है पुनीश और बंदगी। इससे पहले के सीजन में भी ऐसे कुछ लोग बिग-बॉस के घर के अंदर आ चुके हैं जो कई बार कैमरा के सामने भी इंटिमेट होने से नहीं शरमाए। आइए जाने ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में जिनका बिग-बॉस के घर में किसी न किसी के साथ चक्कर चला:-
-
राजीव पॉल और दिलनाज दोनों साल 2012 में बिग-बॉस के घर में नजर आए थे। 14 साल की शादी के बाद राजीव और दिलनाज ने तलाक की अर्जी दी हुई थी। इस दौरान राजीव दिलनाज से ये कहते हुए भी नजर आए कि वह अब भी उनसे प्यार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ वह दूसरी घर सदस्य सना खान के साथ क्लोज होते दिखाई दिए।
-
बंदगी कलरा और डेनिस नागपाल रिलेशनशिप में थे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदगी डेनिस की बदौलत ही बिग-बॉस के घर तक पहुंचीं।
-
अब घर के अंदर बंदगी को-कंटेस्टेंट पुनीश के साथ नजदीकियां बढ़ा रही हैं। हाल ही में बंदगी और पुनीश बिग-बॉस के घर में कैमरा के सामने एक दूसरे को किस करते पाए गए थे।
-
बिग-बॉस 10 में मोनालिसा एक स्टेबल कंटेस्टेंट के तौर पर उभरीं। इस दौरान उनकी मन्नू पंजाबी के साथ काफी नजदीकियां बढ़ीं। वहीं वह एक दूसरे के साथ टची भी हुए। लेकिन दोनों ने बाद में क्लियर करा कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। वहीं मोनालिसा ने बाद में घर के अंदर अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत के साथ शादी कर ली थी।
मन्नू पंजाबी भी बिग-बॉस में एंटर करने से पहले प्रिया सेनी के साथ रिलेशनशिप में थे। उनकी प्रिया से सगाई भी हुई थी। हालांकि मोनालिसा और मन्नू की नजदीकियां बिग-बॉस के कैमरा में कई बार कैद हुईं। बावजूद इसके दोनों ने कहा कि वह सिर्फ दोस्त हैं। रिपोर्टस के मुताबिक अब मन्नू पंजाबी और प्रिया की शादी हो चुकी है। -
बिग-बॉस के घर में मनवीर गुज्जर और नितिभा एक दूसरे के काफी करीब आ चुके थे। इस दौरान उन्हें घर में 'देसी बाबू, विदेशी मेम' कह कर पुकारा जाने लगा था।
-
लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी शादी की बात छिपा कर रखी। बाद में उनकी शादी की एक तस्वीर लीक हो गई थी।
-
बिग-बॉस के घर में इस मामले में खास उदाहरण के तौर पर राहुल महाजन का नाम सबसे पहले आता है। सबसे पहले शो में राहुल ने मोनिका बेदी के साथ फ्लर्ट किया।
-
वहीं उन्होंने मोनिका को प्रपोज भी किया। लेकिन मोनिका ने उन्हें साफ इनकार कर दिया।
-
कुछ दिनों के बाद उन्हें घर के अंदर ही को-कंटेस्टेंट पायल रोहतगी के साथ इंटिमेट होते देखा गया।
-
बिग-बॉस के घर में सारा खान को अली मर्चेंट के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। यहां तक की अली और सारा ने घर के अंदर शादी भी की। वहीं उन्होंने कहा था कि वह बिग-बॉस के घर के अंगर आने से पहले ही अली से शादी कर चुकी हैं। लेकिन घर के अंदर वह ऐसा बर्ताव करते थे कि उन दोनों के बीच कुछ भी नहीं है। इसबीच सारा को अश्मित पटेल से क्लोज होते भी देखा गया। लेकिन अली और सारा की करीबियां देखने के बाद अश्मित ने वीना मलिक की तरफ रुख किया।
