-
सोनी टीवी पर 27 नवंबर से एक नया धारावाहिक दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। इस शो का नाम 'पोरस' है, जो छोटे पर्दे पर आने से पहले ही काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह शो का ऐतिहासिक प्लॉट, शानदार लोकेशन और किरदारों का गैटअप है। इसे अब तक का सबसे महंगा शो बताया जा रहा है। शो का निर्माण सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने किया है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे पहले सिद्धार्थ महाभारत, कर्मफल दाता शनि, महाकाली- अंत ही आरंभ है जैसे शो का निर्माण कर चुके हैं। इस धारावाहिक में पोरस और सिकंदर के बीच के अलावा पोरस की कुछ अनसुनी कहानी को दिखाया जाएगा। चलिए आज हम बताते हैं इस शो के मुख्य किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स के बारे में।
-
लक्ष्य लालवानी- इस ऐतिहासिक शो में पोरस का मुख्य किरदार एक्टर लक्ष्य लालवानी निभा रहे हैं।
-
रोहित पुरोहित- शो में दूसरे अहम किरदार यानि सिकंदर के रोल में एक्टर रोहित पुरोहित हैं।
-
रति पांडे- टीवी एक्ट्रेस रति शो में अनुसुइया के किरदार में हैं, जो पोरस की मां हैं। शो में इस किरदार के लिए खास ज्वैलरी का भी इंतजाम किया गया है।
-
प्रनीत भट्ट- इस शो में एक्टर प्रनीत भट्ट डेरियस के करेक्टर में हैं।
-
आदित्य रेडीज- वह इस शो में राजा बमनी के किरदार में हैं।
-
समीक्षा सिंह- इस शो में समीक्षा बेहद बोल्ड सीन देने की वजह से पहले ही सुर्खियों में हैं। वह शो में ओलंपियन के किरदार में नजर आएंगी।
-
अमन धालीवाल- वह इस शो में पोरस के दुष्ट चाचा शिवदत्त के किरदार में नजर आएंगे।
-
विशाल पाटनी- ये इस शो में फॉरस के किरदार में हैं।
-
सुहानी धनकी- ये लांची के किरदार में नजर आएंगी। ये पोरस की प्रेमिका बनी हैं। (All Photos Source: Instagram)