-
जब भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों का जिक्र होता है तो उसमें एक नाम जरूर आता है। वह नाम है अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का। मौसमी चटर्जी ने 60 से 80 के दशक के बीच कई हिट फिल्में दीं और अपनी एक अलग पहचान बनाई। अपनी अदाकारी के बल पर उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के कई अवॉर्ड जीते। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर जैसे लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। मौसमी अब फिल्मों में कम सक्रीय हैं। अब उन पर उम्र का भी असर दिखने लगा है। मौसमी का लुक काफी हद तक बदल गया है। देखें तस्वीरें(Photos: @moushumi_chatterjee_/instagram):
-
मौसमी चटर्जी ने शक्ति सामंत की फिल्म अनुराग से 1972 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।
-
1973 में शशि कपूर के साथ पिल्म नैना में उनकी कलाकारी को काफी सराहा गया।
-
रमेश सिप्पी की फिल्म जिंदगी में संजीव कुमार के साथ मौसमी चटर्जी।
-
फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में भी मौसमी चटर्जी की अदाकारी को खूब सराहा गया था।
-
मौसमी अपने समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शुमार थीं।
-
15 साल में ही फिल्मों में एंट्री मारने वालीं मौसमी चटर्जी अब 71 साल की हो गई हैं।
-
उनके चेहरे से उनकी उम्र झलकने लगी है। उन्होंने फिल्मों में भी काम करना बहुत कम कर दिया है।
-
साल 2019 में मौसमी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम राजनीति के मैदान में उतर गई है।
