-
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस आयशा जुल्का आज लाइमलाइट से कोसों दूर हैं। अपने शुरुआती करियर में ही अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी और आमिर खान के साथ जो जीता वही सिकंदर जैसी सुपरहिट फिल्में देने वालीं आयशा अब ढलती उम्र, बढ़ते वजन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी जिंदगी बिता रही हैं। आयशा किसी जमाने में युवाओं के दिलों पर राज करती थीं लेकिन अब उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो गया है। करीब 48 साल की हो चुकीं आयशा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं। इन तस्वीरों में देखिए कि अब कितनी बदल गई हैं एक्ट्रेस:
-
पतली काया और लंबे चेहरे वाली आयशा जुल्का ने अब काफी वेट पुटऑन कर लिया है।
-
आयशा का चेहरा भी काफी बदला सा नजर आने लगा है।
-
हालांकि आयशा उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी खूबसूरत लगती हैं।
-
ग्लैमर वर्ल्ड से दूर आयशा कभी कभार पब्लिकली दिख जाती हैं।
-
आयशा जुल्का का जन्म 28 जुलाई 1972 को जम्मू- कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था।
-
आयशा जुल्का ने 1992 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ी में काम किया था। फिल्म जबर्दस्त हिट हुई और दोनों रातों रात स्टार बन गए।
-
आयशा ने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म जो जीता वही सिकंदर में अपने अभिनय से लोगों का खूब दिल जीता।
-
आयशा सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्म कुर्बान भी सफल रही थी।
-
आयशा ने अपने साथ के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया।
-
गोविंदा के साथ भी उनकी जोड़ी को दर्शकों का कफी प्यार मिला।
-
आयशा लंबे वक्त के बाद साल 2017 में जीनियस नाम की फिल्म में नजर आई थीं।
-
आयशा जुल्का ने अपने सिनेमाई करियर में 52 फिल्मों में काम किया है।