-
साल 2012 में करण जौहर ने अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म अग्निपथ की रिमेक बनाई थी। रिमेक का नाम भी अग्निपथ ही रखा गया था। रिमेत में रितिक रौशन, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में रितिक की बहन का किरदार निभाया था कनिका तिवारी नाम की बच्ची ने। इस किरदार को भी काफी पसंद किया गया और कनिका भी फेमस हो गई थीं। तब 10वीं क्लास में पढ़ने वाली कनिका अब काफी बड़ी हो गई हैं और साउथ फिल्मों की सुपरस्टार भी बन गई है। कनिका की लेटेस्ट तस्वीरें देख शायद ही कोई पहचान पाए कि यह वही छोटी सी बच्ची है जिसने रितिक के बहन की दमदार भूमिका निभाई थी।(Photo: Youtube)
-
रितिक की बहन का किरदार निभाने के लिए कनिका को 6000 लोगों में से चुना गया था।
-
जब कनिका ने अग्निपथ साइन की थी तब वह 10वीं का बोर्ड एग्जाम दे रही थीं।
-
कनिका ने अग्निपथ के बाद पढ़ाई की और मॉडलिंग में भी हाथ आजामाना शरू कर दिया।
-
मॉडलिंग के बाद कनिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया।
-
कनिका ने तमिल, तेलुगू औक कन्नड़ भाषा की तमाम फिल्मों में अभिनय किया है।
-
कनिका आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।
-
कनिका फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन भी हैं।
