-
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग को रैप अप कर दिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद इसका जश्न मनाया गया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा, जायरा वसीम और रोहित सरफ साथ में पार्टी करते और एंजॉय करते नजर आए। लेकिन इस पार्टी में प्रियंका के को-स्टार फरहान अख्तर मौजूद नहीं थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर जानकारी दी, कि उन्हें इस फिल्म की शूटिंग को खत्म कर लिया है। कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- 'और यह रैप हो गया। यह फिल्म मेरे लिए बहुत ही ज्यादा स्पेशल है। बहुत सारे लेवल हैं। सिर्फ इसलिए नहीं आदित्य रॉय कपूर, आर एस वीपी मूवीज मेरे साथ हैं इस प्रोडक्शन में। बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसकी वजह से मुझे मेरी लाइफ में कुछ नई कहानियां मिलीं। फरहान तुम कमाल के को-स्टार हो। हमेशा हंसाते हो। प्यारी जायरा वसीम और रोहित यहां मैंने जिंदगी भर के लिए अच्छे दोस्त बनाए। शोनाली बोस तुमने मुझपर भरोसा किया शुक्रिया। मेरी क्र्यू टीम को भी थैंक्यू इतना हार्ड वर्क करने के लिए। ये 10 महीने बहुत ही स्पेशल थे।' बता दें, प्रियंका के घुटने में चोट होने के बावजूद भी एक्ट्रेस इस पार्टी में शरीक होने पहुंचीं और खूब एंजॉय भी किया। देखें प्रियंका की ये तस्वीरें:-
-
द स्काई इज पिंक की टीम के साथ प्रियंका चोपड़ा।
-
घुटनों में चोट के बावजूद इस पार्टी में पहुंची प्रियंका
-
एंजॉय करती हुई टीम, इस पार्टी में फरहान अख्तर शामिल नहीं थे
-
द स्काई इज पिंक को सेलिब्रेट करने के लिए केक
-
प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म के एक्टर्स के साथ
-
प्रियंका और जायरा वसीम साथ में..
-
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जायरा और प्रियंका में बहुत गहरी दोस्ती हो गई।
-
जायरा वसीम संग प्रियंका चोपड़ा
-
द स्काई इज पिंक स्टार्स
