-
राज कपूर के मशहूर आर.के स्टूडियो को बेचने की तैयारी हो रही है। पिछले साल इस स्टूडियो में आग लग गई थी जिससे स्टूडियो के कुछ हिस्से बुरी तरह जल गए थे। कपूर खानदान ने आखिरकार इस स्टूडियो को बेचने का फैसला कर लिया है। ये स्टूडियो 70 सालों का लंबा फिल्मी इतिहास अपने में समेटे हुए हैं और इस स्टूडियो ने देश को कई यादगार फिल्में दी हैं।
-
आर के स्टूडियो में कपूर खानदान का पोर्ट्रेट
-
फिल्म एक पहेली के लिए क्लैपर बोर्ड का जिम्मा लेते राज कपूर
-
आरके स्टूडियो में राज कपूर
-
राज कपूर की बेटी की शादी के दौरान अपना एक मशहूर गाना गाते हुए महान गायक मोहम्मद रफी
-
प्रेस के लिए केक काटते नरगिस और राज कपूर
-
साजिद नाडियाडवाला को एक ट्रॉफी भेंट करते हुए रणधीर कपूर
-
राज कपूर को बुके देते हुए राजेन्द्र कुमार
-
फिल्म संगम का पोस्टर ले जाता हुआ एक ट्रक और ट्रक को देखते राजेन्द्र कुमार। इस फिल्म में राजेन्द्र कुमार के अलावा राज कपूर और वैजयंती माला ने भी काम किया था।
-
महान एक्टर पृथ्वीराज कपूर एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान
-
आरके स्टूडियो के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में नरगिस
-
करीना और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर आरके स्टूडियो में
-
आरके स्टूडियो में हॉली मनाते हुए फिल्मी सितारे