-
इस साल की मोस्ट अवेटेड सगाई का ऐलान हो चुका है। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी जल्द ही श्लोका मेहता के साथ सगाई करने जा रहे हैं। श्लोका और आकाश की शादी का कार्यक्रम 28 जून/30 जून को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान रेजीडेंस में आयोजित किया जाएगा। सगाई में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों को सगाई का निमंत्रण कार्ड बेहद अलग अंदाज में भेजा जाएगा। लोगों को इंवाइट करने के लिए एक डिजिटिल वीडियो बनाया गया है। पहले इस निमंत्रण को ऑनलाइन भेजा जाएगा उसके बाद सभी के घरों पर पहुंचाया जाएगा। डिजिटल निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑनलाइन कार्ड 1 मिनट की क्लिप है, इसमें मॉर्डन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। कार्ड की शुरूआत भगवान गणेश की तस्वीर से होती है उसके बाद आकाश और श्लोका की कुछ तस्वीरें भी नजर आती हैं।
-
डिजिटल निमंत्रण कार्ड में श्लोका और आकाश की एक तस्वीर।
-
श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
-
आकाश अंबानी की तस्वीर को भी डिजिटल निमंत्रण कार्ड में लगाया गया है।
-
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में आकाश केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ श्लोका और आकाश। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में ईशा अंबानी और नीता अंबानी नजर आ रही हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
