-
देखो यह है 'ताजमहल'… कहीं आप इसे भारत के आगरा में स्थित ताजमहल सोच रहे हैं तो आप गलत सोच रहे हैं, यह है बांग्लादेश का ताजमहल।
-
अगर आप सोचते हैं कि ताजमहल सिर्फ भारत के आगरा शहर में है तो शायद आप गलत हैं, चीन ही नहीं बांग्लादेश में भी ताजमहल की नकल बनाई जा चुकी है।
-
ढाका से 30 किलोमीटर दूर यह खूबसूरत ताजमहल लग रहा है ना भारत जैसा हुबहु ताजमहल।
-
असल ताजमहल से अलग इसे बनाने में सिर्फ 5 साल लगे। रिपेर्ट के अनुसार इसका निर्माण 2008 में शुरू हुआ और इसे बनाने में 56 मिलियन डॉलर का खर्च आया।
-
इस ताजमहल को बांग्लादेश के एक धनी फिल्म निर्माता ने बनाया है। अहसानुल्लाह मोनी की मानें तो उन्होंने यह ताजमहल गरीब बांग्लादेशी को ध्यान में रखकर बनाया है जिनका मन भी होता है कि वे अपने जीवन में कम से कम एक बार मोहब्बत की बेमिसाल निशानी ताजमहल को देंखे।
