-
सैफ और करीना अपने बेटे को इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल भेजने वाले हैं।
-
सोमवार देर रात तैमूर की एक और तस्वीर इंटरनेट पर आई जिसमें वह करीना के साथ खूबसूरत वादियों में सफेद टोपी पहने नजर आ रहा है।
-
एक अन्य तस्वीर में सैफ अली खान ने तैमूर को अपनी गोद में उठा रखा है और वह उसे माथे पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में तैमूर ने नीले रंग की पोशाक पहन रखी है।
-
करीना और सैफ इन दिनों अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल से वक्त निकाल कर लाडले बेटे के बर्थडे की तैयारियों में भी लगे हुए हैं। तैमूर 20 दिसंबर को 1 साल का हो जाएगा।
-
हाल ही में तैमूर जब 7 महीने का हुआ तो उनके घर में केक काटे जाने की एक तस्वीर इंटरनेट पर आई थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका परिवार तैमूर के बर्थडे को लेकर कितना एक्साइटेड है।
-
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सैफ ने कहा था कि वह तैमूर को अपने मन मुताबिक धर्म चुनने की पूरी आजादी देंगे। मालूम हो कि तैमूर के जन्म के बाद उनके नाम को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था।
-
कई लोगों ने तैमूर के नाम का विरोध करते हुए कहा था कि सैफ किसी क्रूर शासक के नाम पर अपने बेटे का नाम कैसे रख सकते हैं।
